Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Africa Fuel Market: वेस्ट एशिया संघर्ष से रिलायंस…
Reliance Industries fuel export growth amid West Asia conflict(Image Source: AI Generated)
Reliance Industries fuel export growth amid West Asia conflict(Image Source: AI Generated)
कारोबार

Africa Fuel Market: वेस्ट एशिया संघर्ष से रिलायंस को फायदा, अफ्रीका-यूरोप में ईंधन निर्यात 50% बढ़ा

Africa Fuel Market: वेस्ट एशिया संघर्ष के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन का निर्यात करीब 50% बढ़ाया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 01:47 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Africa Fuel Market: वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दिखाई दे रहा है। कई देशों में ईंधन की सप्लाई प्रभावित होने के बीच मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में अपना निर्यात बढ़ा दिया है। कंपनी ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन की सप्लाई का रुख नए बाजारों की ओर किया है। इसके चलते इन क्षेत्रों में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 50% बढ़ गई है। 
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने ईंधन निर्यात को पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका के साथ भूमध्यसागरीय देशों और यूरोप के अन्य बाजारों तक पहुंचाया है। कंपनी की सितंबर तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया, केन्या और तंजानिया में प्रीमियम पेट्रोल की सप्लाई के नए अवसर तलाशे गए हैं। 

O2C कारोबार से कंपनी को मिला बड़ा मुनाफा

सितंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार ने कंपनी की कमाई में अहम भूमिका निभाई। इस सेगमेंट का EBITDA यानी ब्याज, टैक्स और अन्य खर्चों से पहले का परिचालन मुनाफा सालाना आधार पर 68% बढ़कर रिकॉर्ड 25,203 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 15,008 करोड़ रुपए था।  

सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 34% बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सितंबर तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपए हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 22,092 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया था। कंपनी का परिचालन से राजस्व भी 28.5% की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 3.38 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 

कच्चे तेल की खरीद के लिए बदले सप्लाई स्रोत

वैश्विक स्तर पर समुद्री परिवहन में आ रही बाधाओं को देखते हुए रिलायंस ने कच्चे तेल की खरीद के स्रोतों में भी बदलाव किया है। कंपनी ने अमेरिका, खाड़ी देशों और अन्य क्षेत्रों से उपलब्धता और कीमतों के आधार पर कच्चा तेल खरीदा। इस रणनीति से सप्लाई में रुकावटों के बावजूद रिफाइनरियों में रिकॉर्ड स्तर पर कच्चे तेल का प्रसंस्करण जारी रखा जा सका। हालांकि, कच्चे तेल की खरीद और परिवहन की लागत बढ़ने से कंपनी पर दबाव भी आया है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के साथ माल ढुलाई और बीमा खर्च में भी इजाफा हुआ।   

भारत में LPG उत्पादन लगभग दोगुना किया

घरेलू बाजार में रसोई गैस की मांग को पूरा करने के लिए रिलायंस ने LPG का सामान्य उत्पादन लगभग दोगुना कर दिया। इसके लिए अल्काइलेट और पेट्रोल के कुछ अन्य घटकों के उत्पादन में कटौती की गई।

घरेलू बाजार में कीमतों का पूरा फायदा नहीं मिला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में तेजी के बावजूद रिलायंस इसका पूरा असर घरेलू ग्राहकों पर नहीं डाल सकी। इसके अलावा विशेष अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी के कारण भी कंपनी के रिफाइनिंग मार्जिन पर दबाव बना रहा। इस तरह सितंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन निर्यात और बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन का फायदा मिला, तो दूसरी ओर घरेलू बाजार की कीमतों और बढ़ती परिचालन लागत से जुड़ी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें