ताज़ा खबरें
4784 समाचार
कोरबा
निर्मम हत्या : ओवरब्रिज के नीचे सो रहे मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में ओवरब्रिज के नीचे सो रहे एक मजदूर की लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, सुबह हुए विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर
मानसून की धमाकेदार एंट्री : अगले 4 दिनों तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है। रायपुर समेत कई जिलों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि बस्तर संभाग सहित दक्षिणी जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं।
राष्ट्रीय
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : बस ट्रेलर से भीषण टक्कर में 4 की मौत, 25 घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के राया थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक डबल डेकर वोल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अर्थव्यवस्था
पेट्रोल-डीजल खरीद पर लगी रोक हटी, 1 जुलाई से मिलेगा सामान्य नियमों के तहत ईंधन
केंद्र सरकार ने कमर्शियल खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए 1 जुलाई से रिटेल पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर लगी सभी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। अब औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ता पहले की तरह सामान्य रूप से ईंधन खरीद सकेंगे। सरकार के अनुसार, आपातकालीन स्थिति के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे अब हालात सामान्य होने पर वापस ले लिया गया है।
कोरबा
खूनी विवाद : चबूतरे पर सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
कोरबा में सोमवार दोपहर ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल राजेश महाराज की डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार सुबह हुए विवाद के बाद आरोपी ने दोपहर में वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
भारत
केतन हत्याकांड में बढ़ी आरोपियों की मुश्किलें, पांच दिन और पुलिस हिरासत
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वडगांव मावल कोर्ट ने दोनों की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी है। 23 जून को गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को शुरुआती रिमांड खत्म होने पर 29 जून को कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी अधूरी है। पूरी घटना को क्रमवार समझने और सच सामने लाने के लिए आरोपियों की मौजूदगी में घटनास्थल का दोबारा बारीकी से निरीक्षण करना बेहद जरूरी है।
दुर्ग
खुलासा : BSP स्क्रैप चोरी कांड 17.87 करोड़ का लोहा गायब, 13 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पिछले छह महीनों में 3,250 टन से अधिक लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे बाहर खपाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 17.87 करोड़ रुपये है।
भारत
प्रधानमंत्री की अपील के बाद सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए कितना घटा भाव
पिछले 40 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इस दौरान 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 11,700 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दाम करीब 42,000 रुपये प्रति किलो तक गिरे हैं। यह कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को की गई उस अपील के बाद आई है, जिसमें उन्होंने विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए लोगों से गैर-जरूरी खर्च और सोना न खरीदने की बात कही थी।
महासमुंद
महासमुंद में 5.12 करोड़ का गांजा नष्ट : 998 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ भट्ठी में जलाया, 7 एनडीपीएस मामलों की कार्रवाई पूरी
महासमुंद पुलिस ने शासन के निर्देशानुसार करीब 998.070 किलोग्राम (लगभग 10 क्विंटल) गांजा नष्ट किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 5.12 करोड़ रुपये से अधिक है। यह कार्रवाई बेलसोंडा स्थित बालाजी प्लांट, डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई।
यमुना जल पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, हरियाणा-राजस्थान में हुआ बड़ा समझौता
हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल परियोजना का 30 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। इससे दोनों राज्यों में पीने के पानी की समस्या सुलझ जाएगी।
गैजेट्स
लॉन्च : OnePlus N6 कल होगा लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और क्या होगा खास
OnePlus भारत में 30 जून को अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स की पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग।
रायगढ़
हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसा: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (पुसौर थाना क्षेत्र) में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे 40 वर्षीय ग्रामीण (शंकर ध्वज निषाद) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।