Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Arang Road Accident: लखौली ओवरब्रिज पर बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया Arang Road Accident: लखौली ओवरब्रिज पर बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Sardar 2 OTT Release: कार्थी की फिल्म ने OTT पर द…
Sardar 2 Poster ( Image Source - Social Media )
Sardar 2 Poster ( Image Source - Social Media )
ओटीटी

Sardar 2 OTT Release: कार्थी की फिल्म ने OTT पर दी दस्तक, जानें किस प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध

Sardar 2 OTT Release: कार्थी की स्पाई-एक्शन फिल्म Sardar 2 अब OTT प्लेटफॉर्म Prime Video पर रिलीज हो गई है। फिल्म को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकता है।

क
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 05:21 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sardar 2 OTT Release: कार्थी की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘सरदार 2’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी, लेकिन थिएटर में इसे उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। अब मेकर्स ने फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है, जिससे दर्शक इसे घर बैठे देख सकते हैं।

सरदार 2 OTT पर कहां देखें ? 

कार्थी की ‘सरदार 2’ का डिजिटल प्रीमियर 1 अक्टूबर को हो गया है। फिल्म को Prime Video पर स्ट्रीम किया जा सकता है। खास बात यह है कि फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। फिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस तरह थिएटर रिलीज के करीब 21 दिन बाद इसे OTT पर उतार दिया गया। सिनेमाघरों में मिले-जुले रिस्पॉन्स के बीच फिल्म का जल्दी डिजिटल प्रीमियर किया जाना मेकर्स के लिए ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का एक मौका माना जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म ? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सरदार 2’ ने दुनियाभर में अपने थिएटर रन के दौरान करीब 23.85 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। इनमें भारत से लगभग 19 करोड़ रूपए, जबकि विदेशी बाजारों से करीब 4.85 करोड़ रूपए की कमाई बताई गई है। थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अब फिल्म की नजर OTT दर्शकों पर है। डिजिटल रिलीज के जरिए फिल्म को उन दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिला है, जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे।

कार्थी फिर बने विजय और सरदार 

‘सरदार 2’ में कार्थी एक बार फिर डबल रोल में नजर आते हैं। कहानी RAW एजेंट विजय के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। विजय अपने साथी एजेंट वालरस के गायब होने की जांच शुरू करता है। इसी दौरान उसे एक रहस्यमयी चाबी मिलती है, जो एक बड़े रहस्य और साजिश की ओर इशारा करती है। जांच आगे बढ़ने पर विजय का सामना ‘ब्लैक डैगर’ से होता है। यह किरदार एक खतरनाक योजना से जुड़ा हुआ है और उन रहस्यमयी चाबियों की तलाश में है। मिशन के दौरान विजय अपने पिता सरदार की विरासत और उससे जुड़े रहस्यों तक भी पहुंचता है। 

फिल्म में कौन-कौन कलाकार हैं ?

पी.एस. मित्रन के निर्देशन में बनी ‘सरदार 2’ में कार्थी के अलावा एस.जे. सूर्या, मालविका मोहनन, आशिका रंगनाथ, रजीशा विजयन, योगी बाबू और अच्युत कुमार अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, बाबू एंटनी फिल्म में DRDO चीफ टाइगर हरिश्चंद्र का किरदार निभाते नजर आते हैं। फिल्म का संगीत सैम सीएस ने तैयार किया है। ‘सरदार 2’, साल 2022 में रिलीज हुई कार्थी की फिल्म ‘सरदार’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म का निर्माण प्रिंस पिक्चर्स और IVY एंटरटेनमेंट के बैनर तले एस. लक्ष्मण कुमार और ईशान सक्सेना ने किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें