Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामू…
Police action in the case of the rape of a teenage girl (Image Source: social media)
Police action in the case of the rape of a teenage girl (Image Source: social media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

Crime News: मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की बहन की शिकायत पर साहिल यादव और प्रहलाद धुरी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 08:03 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: मुंगेली जिले के जरहागांव थाना अंतर्गत बरेला गांव में एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल पीड़िता को डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश की, बल्कि उसे नशीला इंजेक्शन देकर दरिंदगी की हदें पार कर दीं। किशोरी की बड़ी बहन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के रूप में हुई है।

रास्ते में रोककर पीटा, फिर दी धमकी 

पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, घटना की शुरुआत 29 सितंबर की शाम को हुई। किशोरी जब अपनी सहेली के घर से लौट रही थी, तभी रास्ते में साहिल और प्रहलाद ने उसे घेर लिया। दोनों ने छात्रा के साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से उसकी बुरी तरह पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के हाथ में 500 रुपये थमाए और मुंह बंद रखने की हिदायत दी।

खौफ के साए में बीती रात, रतनपुर पहुंची छात्रा 

इस खौफनाक घटना से किशोरी इतनी सहम गई कि वह सीधे अपने घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। डर के मारे वह बस में सवार होकर रतनपुर चली गई। वहां एक अनजान महिला ने बच्ची की हालत देखकर उसकी मदद की। अगले दिन, यानी 30 सितंबर को छात्रा हिम्मत जुटाकर वापस घर लौटने के लिए निकली। वह सकरी से बस बदलकर जैसे ही बरेला पहुंची, दोनों आरोपियों की नजर उस पर फिर पड़ गई।

जबरन मकान में ले जाकर दिया नशीला इंजेक्शन 

आरोप है कि शाम करीब 5 बजे दोनों युवकों ने रास्ते में छात्रा को दोबारा दबोच लिया और घसीटते हुए पास के एक मकान में ले गए। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह कुछ ही देर में बेसुध हो गई। होश आने पर जब पीड़िता को अपने साथ हुई दरिंदगी का अहसास हुआ, तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

बीएनएस की कड़ी धाराओं में केस दर्ज 

किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजन उसे लेकर सीधे जरहागांव थाने पहुंचे। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं—70(2), 65(1), 137(2), 351(3), 115(2), 296 और 3(5) के तहत अपराध पंजीकृत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दबिश देकर दोनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा। अदालत में पेशी के बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें