ताज़ा खबरें
10734 समाचार
ग्लैमर
Boss Lady Look में छा गईं Madhuri Dixit, 58 की उम्र में भी स्टाइल का नया बेंचमार्क
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल Madhuri Dixit एक बार फिर साबित कर गईं कि स्टाइल का कोई उम्र से लेना-देना नहीं होता। अपने लेटेस्ट बॉस लेडी लुक में वह इतनी क्लासी और कॉन्फिडेंट नजर आईं कि यंग जनरेशन के लिए फैशन का नया बेंचमार्क सेट कर दिया।
छत्तीसगढ़
रोशनी का पहला सवेरा : 78 साल बाद अबूझमाड़ के इतापानार में जला पहला बल्ब, जागती आंखों ने देखा इतिहास
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दुर्गम इतापानार गांव में आजादी के 78 साल बाद पहली बार बिजली पहुंची। ₹56.11 लाख की लागत से पूरा हुआ यह प्रोजेक्ट न सिर्फ अंधेरा मिटाता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल कनेक्टिविटी के नए द्वार भी खोलता है। पूरी रात जागकर ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पल को महसूस किया।
देश
सुप्रीम कोर्ट : धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर सार्वजनिक सड़कों को अब नहीं कर सकेंगे अवरूद्ध
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर सार्वजनिक सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया जा सकता। पूजा-पाठ की स्वायत्तता कायम है, पर धर्मनिरपेक्ष गतिविधियां प्रभावित होने पर राज्य हस्तक्षेप करेगा। सबरीमाला समेत मामलों की सुनवाई में संविधान पीठ ने अधिकारों के संतुलन पर जोर दिया।
देश
Hormuz Crisis : सऊदी-UAE ने खोला सीक्रेट रूट, भारत में नहीं होगी कच्चे तेल की कमी
खाड़ी में तनाव और सप्लाई संकट के बावजूद भारत सुरक्षित—वैकल्पिक पाइपलाइन, नए सोर्स और रणनीतिक खरीद से बना संतुलन, होर्मुज में तनाव जारी है, लेकिन भारत के लिए फिलहाल खतरे की घंटी नहीं बज रही। सऊदी-UAE की रणनीति, रूस की सप्लाई और ईरान-वेनेजुएला की वापसी ने मिलकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा है।
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, पेंशन, वृद्धाश्रम और तीर्थ यात्रा योजनाओं से मिल रहा सम्मानजनक जीवन
छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर रही है। राज्य में वृद्धाश्रम, पैलिएटिव केयर, वृद्धावस्था पेंशन, सहायक उपकरण और तीर्थ यात्रा जैसी योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों को आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता दी जा रही है। प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए आधार आधारित सीधे लाभ सुनिश्चित किए गए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है।
सुशासन तिहार की तैयारियों पर सीईओ ने दिए निर्देश, 1 मई से ब्लॉक स्तर पर लगेंगे शिविर; लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे पर जोर
जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में जिले की शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने “सुशासन तिहार” की तैयारियों के तहत 1 मई 2026 से ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित करने, सभी विभागों को मुनादी और नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा शिविरों में योजनाओं की जानकारी और लाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
धरमपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच जारी
ग्राम धरमपुर में 26 वर्षीय नवविवाहिता रजनी साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में वह लगभग तीन महीने की गर्भवती पाई गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया। पति ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मृतका के मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
छत्तीसगढ़
दर्दनाक हादसा : चौथिया से लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, 3 घायल
कोरबा (छत्तीसगढ़) के उरगा थाना क्षेत्र में फरसवानी टोल नाके के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार चांपा से एक पारिवारिक कार्यक्रम के बाद कार से कोरबा लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पहले डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक से जा भिड़ी।
छत्तीसगढ़
सौदागर बने प्राचार्य : साइंस कॉलेज मैदान मामले पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब कलेक्टर करेंगे फैसला
बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान के व्यावसायिक उपयोग को लेकर विवाद बढ़ गया है और मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तक पहुँच गया है। मुख्य आरोप यह है कि खेल मैदान का उपयोग मीना बाजार, उद्योग मेला और फन पार्क जैसी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जिससे छात्रों और खिलाड़ियों की खेल गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं। कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्य पर नियमों के उल्लंघन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं।
छत्तीसगढ़
पथरिया घोटाला : धान खरीदी केंद्र में 66 लाख की सेंधमारी, केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, सिस्टम में हड़कंप
मुंगेली जिले के धरदेई धान उपार्जन केंद्र में 2025–26 खरीदी सत्र के दौरान बड़ा गबन सामने आया है। जांच में 2156 क्विंटल से अधिक धान (लगभग 66.83 लाख रुपये मूल्य) के स्टॉक में हेरफेर और रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा पाया गया। जिला प्रशासन की जांच के बाद पथरिया थाने में मामला दर्ज हुआ और मुख्य आरोपी केंद्र प्रभारी कार्तिक राम ध्रुव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह मामला संगठित गड़बड़ी हो सकता है, जिसमें अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
खेल
भारतीय गेंदबाजों को लेकर हसन नवाज का विवादित बयान वायरल, बाद में दी सफाई
पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक खेल और “नफरत” जैसी बात कही। इससे क्रिकेट फैंस के बीच विवाद और बहस छिड़ गई। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब भावनात्मक नहीं था और बल्लेबाजी पूरी तरह मैच की स्थिति पर निर्भर करती है, इसलिए किसी एक गेंदबाज को टारगेट करना व्यावहारिक नहीं होता।
छत्तीसगढ़
कार्रवाई : प्राचीन भाथु तालाब के नाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर, होटल संचालक का एक एकड़ का अवैध कब्जा जमींदोज
अंबिकापुर (सरगुजा) में नगर निगम और जिला प्रशासन ने भाथु तालाब के प्राकृतिक नाले पर हुए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। रिंग रोड स्थित एक होटल पर आरोप था कि उसने विस्तार के लिए नाले को मिट्टी डालकर पाट दिया और बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत के बाद जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी और पुलिस बल की मदद से निर्माण ध्वस्त कर दिया।