"सीसीटीवी फुटेज" के लिए 171 परिणाम मिले
महासमुंद
कार्रवाई : घर से अलमारी उठाकर खेत में तोड़ी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह
सिंघोड़ा थाना पुलिस ने नकबजनी मामले का खुलासा करते हुए पारधी गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12.46 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है और गिरोह की अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों की भी जांच कर रही है।
दुर्ग
लूट का राज : चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती से लूट, 24 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी दंपती का पूर्व केयरटेकर था, जिसने नौकरी से हटाए जाने की रंजिश में महिला का सोने का नेकलेस लूट लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक, हथियार और वारदात में इस्तेमाल किए गए कपड़े भी बरामद कर लिए।
रायपुर
नवजात की मौत : एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का आरोप, मेडिकल स्टोर जांच के घेरे में
रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने निजी मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी उत्पाद बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी किया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग भी पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
रायगढ़
लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार
रायगढ़ में जेल से रिहा होने के महज तीन दिन बाद एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर देर रात घर लौट रहे एक सेल्समैन से 15,200 रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पहचान परेड के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
रायपुर
एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
नवा रायपुर में पिछले तीन से चार वर्षों से केबल और लोहे के सामान की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से केबल, लोहे की रेलिंग, रॉड और रेलवे पटरी बरामद की है। अब पुलिस अन्य चोरी के मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
जांजगीर-चांपा
बैंक की सुरक्षा पर सवाल : ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
जांजगीर-चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र स्थित जर्वे बी ग्रामीण बैंक में अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट चोरी कर लिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जबकि पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोरबा
कटघोरा : ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, संचालक की बहादुरी से नाकाम हुए बदमाश
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित राज ज्वैलर्स में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। एक आरोपी महिला के भेष में आया था। दुकान संचालक और कर्मचारियों के विरोध के चलते आरोपी केवल कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर फरार हो गए तथा कट्टा और बाइक मौके पर छोड़ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
रायपुर संभाग
ठगी : एक होटल में मेहमान बनकर आया शातिर, लाखों का बिल और लैपटॉप लेकर हुआ फरार
रायपुर के होटल हयात में ठहरे एक व्यक्ति ने होटल प्रबंधन का भरोसा जीतकर करीब 2 लाख रुपये की ठगी कर दी। आरोपी 63,755 रुपये का होटल बिल और करीब 1.48 लाख रुपये का किराये का लैपटॉप लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत से मचा हड़कंप : शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
रायपुर के गोंदवारा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 31 वर्षीय प्रदीप गिरी गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
महासमुंद
वारदात : स्कूली छात्रों से चाकू दिखाकर लूट, नकाबपोश बदमाश फरार
बागबाहरा के साईं मंदिर मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने दो स्कूली छात्रों को चाकू दिखाकर सोने का हार और गोल्ड प्लेटेड कड़ा लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल देने से इनकार करने पर एक 26 वर्षीय युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। घटना में युवक 50 से 60 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके पिता भी घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।
रायपुर
क्रूरता की हद : एक ही जगह दूसरी बार मिला भ्रूण, खमतराई क्षेत्र में बढ़ी बेचैनी
रायपुर के रावाभाठा स्थित हृदयलाल चौक के पास तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची खमतराई पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है, जिसके चलते उन्होंने मामले की गंभीर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।