"सोनी" के लिए 218 परिणाम मिले
राज्य सरकार
गुढ़ियारी से महादेव घाट तक गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सेहत
पटरी पर पहुंची हॉस्पिटल ऑन व्हील्स, बिश्रामपुर में लाइफलाइन एक्सप्रेस बनी गरीबों का सहारा, 5 सितंबर तक मिलेगा मुफ्त इलाज
सूरजपुर के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी लाइफलाइन एक्सप्रेस के जरिए 5 सितंबर तक जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त जांच, इलाज और सर्जरी की सुविधा दी जा रही है। इसमें नेत्र-कान रोग, बच्चों के क्लब फुट, प्लास्टिक सर्जरी, महिला कैंसर स्क्रीनिंग और दंत चिकित्सा जैसी सेवाएं शामिल हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर उपचार और दवा वितरण तक की व्यवस्था संभाल रही है।
कांग्रेस
कांग्रेस का प्रदर्शन : डिप्टी CM अरुण साव को दिखाए काले झंडे, बदहाल सड़क और पेयजल समस्या पर जताया विरोध
महासमुंद में खराब सड़कों, पेयजल समस्या और लंबित विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव के काफिले को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने सड़कों के पुनर्निर्माण, जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य, कनाल रोड, बायपास और नए बस स्टैंड को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
रायपुर संभाग
आरंग में शिक्षकों की रैली, सेवा सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
आरंग में शिक्षक साझा मंच के आह्वान पर शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता से प्रभावित शिक्षकों को सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने और पूर्व सेवा की गणना समेत विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली।
शिक्षा
नकल के आरोप में पूरे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द करने का मामला, हाई कोर्ट ने केंद्रीय विश्वविद्यालय को सजा की समीक्षा करने के दिए निर्देश
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की MSW छात्रा कनक सोनी के हाथ पर कथित अक्षर मिलने के बाद उसका पूरा सेकंड सेमेस्टर निरस्त कर दिया गया था। छात्रा ने इस कार्रवाई को हाई कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने कहा कि सामग्री का मौजूद होना और उसका परीक्षा में वास्तविक इस्तेमाल होना अलग-अलग बातें हैं।
महासमुंद
शासकीय विद्यालय देवरी में मिशन वात्सल्य कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बाल अधिकार और कानून
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आयोजित मिशन वात्सल्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, स्वास्थ्य, स्वच्छता और करियर से जुड़ी जानकारी दी गई।
तकनीक
मुरथल के मशहूर पराठों के साथ टेक्नोलॉजी का तड़का, रोबोट कर रहा वेटर का काम
मुरथल के रेशम ढाबे में अब ग्राहकों को पराठे और चाय परोसने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। नेविगेशन सिस्टम से लैस यह रोबोट टेबल तक ऑर्डर पहुंचाता है और ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
बिलासपुर
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लोको पायलट के घर से लाखों के आभूषण पार
रायपुर
रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया। दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 7.50 लाख रुपए के गहने और सामान बरामद किया गया।
रायपुर संभाग
स्वतंत्रता दिवस पर देवरी स्कूल में दिखा उत्साह, छात्रों ने किया नगर भ्रमण
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
रायपुर
नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में फैसला, आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास
रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में अदालत ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पीड़िता को चार लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है।
दुर्ग
ऑटो-ई रिक्शा में सफर होगा सुरक्षित, QR कोड से यात्री जान सकेंगे चालक की पहचान
दुर्ग-भिलाई में 16 अगस्त से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सत्यापन के बाद चालकों को QR कोड दिया जाएगा, जिसे स्कैन कर यात्री उनकी पहचान और जरूरी जानकारी देख सकेंगे। साथ ही ऑटो स्टैंड और रोटेशन सिस्टम को भी व्यवस्थित किया जाएगा।