Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लोको पायलट के घर स…
लोको पायलट के घर चोरी
लोको पायलट के घर चोरी
बिलासपुर

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लोको पायलट के घर से लाखों के आभूषण पार

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Aug 2026, 02:45 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:51 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक रेलवे लोको पायलट के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात राजकिशोर नगर के पंचाली विहार में हुई। चोरों ने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा और इसके बाद मुख्य दरवाजा उखाड़कर घर में दाखिल हुए। अंदर बेडरूम की आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे गहने लेकर फरार हो गए।
पंचाली विहार निवासी सतानंद जंघेल रेलवे में लोको पायलट हैं और वे 14 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे परिवार के साथ बच्चे की शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने भिलाई गए थे। इसी दौरान 15 अगस्त की सुबह करीब 6:13 बजे पड़ोसी राजेश सोनी ने उन्हें फोन कर घर का ताला और मुख्य दरवाजा टूटे होने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सतानंद परिवार के साथ करीब 9:15 बजे बिलासपुर पहुंचे। 

आलमारी का दरवाजा और लॉकर टूटा मिला

इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। घर के अंदर जाने पर चैनल गेट और मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त मिला। बेडरूम में रखी आलमारी का दरवाजा और लॉकर टूटा था। कमरे में कपड़े और अन्य सामान भी बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, लॉकर में तीन सोने के सेट, डायमंड की अंगूठी, दो मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, चोकर, हार, सीताहार, बाली और टॉप्स समेत कई गहने रखे थे। इसके अलावा चांदी की चार पायल और 10 बिछिया भी चोरी हो गईं।

10 लाख के जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोरी हुए जेवरों की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 305(A) और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें