"गिरी बिजली" के लिए 4 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला
IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 925 पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे विमान का नोज क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए 104 यात्रियों को सुरक्षित लखनऊ उतार लिया।
सरगुजा संभाग
आकाशीय बिजली का कहर : चपेट में आकर 3 लोगों की मौत, 5 झुलसे, इलाके में दहशत का माहौल
कोरिया जिले के खड़गवां ब्लॉक में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। शिवपुर में धान रोपाई के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई, वहीं मंगोरा में मवेशी चराने गए चरवाहे की मौत हो गई। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में जारी है।
राष्ट्रीय
बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश
शहडोल जिले में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। एक मामले में अस्पताल में डॉक्टर मौजूद न होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका।
बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 7 साल की मासूम की मौत, दो लोग झुलसे
लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिनिया गांव में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।