"गोताखोरों की टीम" के लिए 8 परिणाम मिले
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव
Dantewada News: महाराकरका गांव में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। 20 घंटे बाद भी उसका शव नहीं मिला है। गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
कोरबा
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने पहुंचे 15 वर्षीय नरेश साहू की डूबने से मौत। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश की। शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नरेश का शव पानी से बाहर निकाला गया।
राष्ट्रीय
Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
Khandwa News: नहाल्दा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बंद पड़ी गिट्टी खदान में भरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तीन युवकों को बचा लिया, जबकि काफी तलाश के बाद दोनों भाइयों के शव बरामद किए गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
दुर्ग
खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव
दुर्ग जिले के पीपरछेड़ी-गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में शुक्रवार को जन्मदिन मनाने गए उरला निवासी आठ दोस्तों में से दो बच्चे—रेहान खान (14) और आरव (12)—नहाते समय तेज बहाव में बह गए। शनिवार सुबह SDRF के सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से 1 किमी दूर रेहान का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आरव की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
गोमती नदी में दर्दनाक हादसा : एक-दूसरे को बचाने में डूबे दो सगे भाई
बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र में गोमती नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों, हैप्पी पांडेय (18) और हनी पांडेय (14), की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक भाई को बचाने के प्रयास में दूसरा भी गहरे पानी में चला गया।
धर्म
गंगा दशहरा : आस्था का संगम, सरयू से गंगा घाटों में भीड़
गंगा दशहरा के अवसर पर देशभर के प्रमुख गंगा घाटों और अयोध्या की सरयू नदी में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। वाराणसी, हरिद्वार, प्रयागराज, ऋषिकेश और पटना सहित कई धार्मिक स्थलों पर लोगों ने पवित्र स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाने वाला यह पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होने की मान्यता है। घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, वहीं कई संगठनों ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
देश
क्रूज हादसा : बरगी बांध में सुरक्षा नियमों की अनदेखी ने ली 9 मासूम जानें
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान एक पर्यटक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे, जो अचानक आई तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण असंतुलित होकर डूब गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई गई है और कुछ लोग लापता हैं। शुरुआती रिपोर्टों में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां सामने आई हैं, खासकर लाइफ जैकेट की अनुपलब्धता और आपातकालीन प्रतिक्रिया में देरी।
छत्तीसगढ़
दर्दनाक मौत : नाबालिग की बाइक-चप्पल मिलने के बाद सामने आया मामला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के टीपाखोल डैम में 17 वर्षीय सार्थक वैष्णव की डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार को घर से बाइक लेकर निकला था और वापस नहीं लौटा। अगले दिन डैम किनारे उसकी बाइक और चप्पल मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें DDRF और गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।