"दयाल दास बघेल" के लिए 14 परिणाम मिले
राज्य सरकार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून को महासमुंद में गूंजेगा योग का संदेश, मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि
महासमुंद जिला मुख्यालय में 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इनडोर स्टेडियम, संजय कानन के सामने प्रातः 7:00 से 7:45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल होंगे।
महासमुंद
सुशासन तिहार : मुढ़ीपार शिविर में मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए। शिविर में 18 ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों में 1600 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका मौके पर निराकरण किया गया। इस दौरान किसानों के लिए खाद उपलब्धता, आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
महासमुंद
Dayal Das Baghel: प्रभारी मंत्री की मैराथन बैठक, धान खरीदी से लेकर सरकारी योजनाओं तक की समीक्षा
Dayal Das Baghel: महासमुंद जिले में विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने चार घंटे तक बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों को जल्द पूरा करने, राशन कार्डों की ई-केवाईसी, जल जीवन मिशन और धान खरीदी की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में धान का रकबा 3,560 हेक्टेयर कम हुआ है और पिछले साल धान खरीदी में अनियमितताओं के 12 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी। मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और विकास कार्य समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
Mahasamund News: बसना में कोलता समाज का स्नेह सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय ने मां रामचंडी के किए दर्शन
Mahasamund News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले उन्होंने रामचंडी मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
गरियाबंद
CG News: PM आवास की रेत पर ट्रैक्टर जब्त, हितग्राही ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
CG News: जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच माइनिंग विभाग की एक कार्रवाई को लेकर नया विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि 7 अक्टूबर को खोखसरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में शामिल होने के बाद लौट रहीं जिला खनिज अधिकारी ने मूंगिया नाला के पास रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाने के सुपुर्द कर दिया।
राज्य सरकार
Job Opportunities: छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
Job Opportunities: सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर मिलेंगे।
राज्य सरकार
Teacher Samman Ceremony: बेमेतरा में शिक्षकों का गौरव सम्मान, CM साय ने कहा- गुरु ही बनाते हैं नई पीढ़ी का भविष्य
Teacher Samman Ceremony: बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 42 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेमेतरा के विकास के लिए गौरव पथ और विद्युत सब-स्टेशन जैसी योजनाओं की घोषणा भी की।
राज्य सरकार
Teeja Pora Festival: तीजा-पोरा पर सजा मुख्यमंत्री निवास, सीएम साय ने कहा- आज मेरा घर आप बहनों का मायका है
Teeja Pora Festival: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से पहुंचीं माताओं-बहनों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री निवास को उनका मायका बताया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति, पारंपरिक खेल, लोक कलाकारों की प्रस्तुति और ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिली।
राज्य सरकार
Dhan Kharidi Kendra: भटगांव के किसानों को बड़ी राहत, बुंदिया-बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
Dhan Kharidi Kendra: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले के बुंदिया और बड़सरा में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी मिली है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से दोनों केंद्र किसानों के लिए धान खरीदी की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इससे किसानों को दूर स्थित केंद्रों तक उपज ले जाने की परेशानी, परिवहन खर्च और समय की बचत होगी।
राज्य सरकार
योग दिवस : महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास, दिखी जनभागीदारी की झलक
महासमुंद के इनडोर स्टेडियम में 12वें विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
रायपुर
बड़ी सौगात : गरियाबंद में कचना धुरवा गोंडवाना भवन का किया लोकार्पण, परिसर के लिए ₹63 लाख और मंजूर
₹63 लाख की नई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने इस परिसर के भविष्य के विकास के लिए ₹63 लाख की नई सौगातें दीं, जिसमें बाउंड्रीवाल (₹27 लाख), लाइब्रेरी (₹20 लाख), सौंदर्यीकरण (₹10 लाख) और भगवान कचना धुरवा की प्रतिमा (₹6 लाख) शामिल हैं।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : 41 समाधान शिविरों से 35 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निपटारा
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत महासमुंद जिले में 41 समाधान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिनमें 35,470 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत यानी 24,725 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है।