"नक्सल प्रभावित क्षेत्र" के लिए 35 परिणाम मिले
राज्य सरकार
दौरा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और शांति पर मुख्यमंत्री का जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होकर आध्यात्मिकता और नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया, पौधारोपण किया और राज्य सरकार की सुशासन, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
नारायणपुर
CG News: 30 साल से सड़क का इंतजार, पहाड़ काटकर रास्ता बना रहे गुमियाबेड़ा के ग्रामीण
CG News: जिला मुख्यालय से महज 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुमियाबेड़ा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। पहाड़ों के बीच बसे इस गांव के ग्रामीणों के लिए सड़क सुविधा अब भी एक अधूरे सपने जैसी है। हैरानी की बात यह है कि गांव से नेशनल हाईवे-130डी की दूरी करीब चार किलोमीटर ही है, लेकिन पक्की सड़क नहीं होने के कारण यह छोटा सा सफर ग्रामीणों के लिए बेहद कठिन हो जाता है।
बीजापुर
Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच
Bijapur PM Awas Yojana Scam: भैरमगढ़ क्षेत्र के ग्राम बोड़गा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 124 से अधिक मकानों की स्वीकृति के बावजूद निर्माण नहीं होने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने सचिव और सरपंच पर किस्त की राशि निकलवाने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। विधायक विक्रम मंडावी ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षा
Bastar Fighter recruitment: छत्तीसगढ़ में 4600 पदों पर जल्द भर्ती, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका
Bastar Fighter recruitment: छत्तीसगढ़ में बस्तर फाइटर्स के 4600 पदों पर जल्द सीधी भर्ती होगी। स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए 5वीं और 10वीं पास अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। स्थानीय भाषा जानने वालों को 20 बोनस अंक मिलेंगे। चयन प्रक्रिया 200 अंकों की होगी।
खेल
Chhattisgarh Sports: नक्सल प्रभावित गांवों से निकले सितारे, चीन-जापान तक पहुंची बीजापुर की खेल प्रतिभा
Chhattisgarh Sports: अंदरूनी इलाकों से निकले खिलाड़ियों ने संघर्ष और चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार पहचान बनाई है। चीन और जापान तक भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके इन खिलाड़ियों की सफलता बस्तर में खेल के जरिए बदलती नई तस्वीर को दर्शाती है।
राज्य सरकार
बस्तर में कोसा उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी, 50 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण
ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा ने बस्तर और कांकेर में ककून बैंक, धागाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने 50 हितग्राहियों को टसर कृमिपालन व धागाकरण प्रशिक्षण देने और सुकमा-दंतेवाड़ा में भी प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
नक्सल पीड़ित परिवार को मिला सरकारी नौकरी का सहारा, राजेश आलम को अनुकम्पा नियुक्ति
छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के तहत बीजापुर के नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य राजेश कुमार आलम को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। उन्हें जिला कार्यालय बीजापुर में नियमित चतुर्थ श्रेणी (अर्दली) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पहल का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है।
राज्य सरकार
नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, बुजुर्ग महिला को मिला आयुष्मान योजना का सहारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए आयुष्मान भारत संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुकमा जिले के ग्राम पुनपल्ली (दुब्बाटोटा), विकासखंड कोंटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के घर पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाया।
रायपुर
PM मोदी से मिले सीएम विष्णु देव साय, बस्तर विजन और विकास परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राजनांदगांव की ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना, 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने और रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।
बीजापुर
बीजापुर में बड़ी कामयाबी : 49 लाख के इनामी 8 माओवादियों ने किया सरेंडर
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 49 लाख रुपये के इनामी 8 माओवादी कैडरों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 5 महिला नक्सली और DVCM-ACM स्तर के कैडर शामिल हैं, जो बस्तर से झारखंड भेजे गए थे।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
सुरक्षा बलों में शोक : नक्सलियों के खिलाफ जंग में जवानों के गुरु रहे ब्रिगेडियर पोनवार का निधन
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के लिए जवानों को गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग देने वाले ब्रिगेडियर बसंत कुमार पोनवार का निधन हो गया। कांकेर स्थित जंगल वारफेयर कॉलेज के लंबे समय तक प्रमुख रहे ब्रिगेडियर पोनवार ने हजारों जवानों को जंगल युद्ध और नक्सल ऑपरेशन की रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया। वर्ष 2005 में कॉलेज की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया।
बस्तर संभाग
बड़ा अवसर : बस्तर फाइटर्स में 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
बस्तर संभाग के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।