"भारत-पाकिस्तान तनाव" के लिए 2 परिणाम मिले
विदेश
पाकिस्तान : EU नेता की भारत पर टिप्पणी, काजा कल्लास के बयान पर छिड़ी बहस
यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान में दिए गए अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत पाकिस्तान को अपनी और अपने नागरिकों की रक्षा करने का अधिकार है। यह टिप्पणी भारत के ऑपरेशन सिंदूर और हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव के संदर्भ में सामने आई है। हालांकि कल्लास ने क्षेत्रीय विवादों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति को सबसे बेहतर रास्ता बताया, लेकिन उनके बयान को कुछ विश्लेषक पाकिस्तान के पक्ष में झुका हुआ मान रहे हैं, जिससे नई कूटनीतिक बहस शुरू हो गई है।
विदेश
भारत : पाकिस्तान की नई युद्ध रणनीति से अलर्ट भारत, ड्रोन वॉरफेयर बना बड़ा खतरा
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान भविष्य में रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रेरित ‘यूक्रेन मॉडल’ रणनीति अपना सकता है। इसमें FPV ड्रोन, ड्रोन स्वॉर्म, साइबर अटैक और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैसी तकनीकों का इस्तेमाल शामिल हो सकता है। विशेषज्ञों ने भारत को रूस जैसी रणनीतिक गलती से बचने और एंटी-ड्रोन व साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की सलाह दी है।