बलौदाबाज़ार
35 खबरें
Onion Price: ₹35 किलो मिलेगा प्याज, सरकार ने बफर स्टॉक से शुरू की सप्लाई
Onion Price: प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने बफर स्टॉक से सप्लाई शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को ₹35 प्रति किलो की दर से प्याज मिलेगा। नासिक से करीब 800 मीट्रिक टन प्याज लेकर पहली ‘कांदा एक्सप्रेस’ भी रवाना हो चुकी है।
PM मोदी ने स्पेस स्टार्टअप CEOs से की मुलाकात, भारत को ग्लोबल स्पेस हब बनाने पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस सेक्टर के स्टार्टअप CEOs से बातचीत कर भारत में मजबूत अंतरिक्ष इकोसिस्टम तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करने और भारत को स्पेस सेक्टर में अग्रणी बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की।
मरीजों को लेकर लौट रही एम्बुलेंस गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 6 लोग घायल
सड़क के गड्ढे के कारण एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल 112 और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सभी लोग रायपुर से इलाज कराकर ओडिशा लौट रहे थे। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चार खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आफत : भारी बारिश के बीच राहत अभियान, बल्दाकछार रिसॉर्ट से 24 लोगों को निकाला गया
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे बल्दाकछार स्थित ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ पानी से घिर गया। रिसॉर्ट में फंसे 24 लोगों को नगर सेना, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।
गांजा तस्करी का मामला : जीजा-साली को 10 साल की सजा, 20 किलो गांजा हुआ था बरामद
गांजा तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मध्य प्रदेश निवासी शिवानंद पटेल और पूजा पटेल को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिद्ध बाबा शराब भट्टी रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया था, जहां उनके पास से कुल 20.050 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों और महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर मामला साबित किया, जिसके बाद न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(B) के तहत यह सजा सुनाई।
एक्शन : बलौदाबाजार में CBI-IT की छापेमारी, 11.38 करोड़ लोन घोटाले की जांच तेज
बलौदाबाजार में CBI और आयकर विभाग ने कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी की। यह कार्रवाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर 11.38 करोड़ रुपये के कथित लोन घोटाले मामले में की गई है। CBI ने धमतरी केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और खातों में हेरफेर के आरोपों में जांच शुरू की है।
बड़ा एक्शन : 24 घंटे चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कारोबारी के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
गौरव पथ स्थित पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के घर और कारखाने में आयकर विभाग की कार्रवाई करीब 24 घंटे तक चली। जांच के दौरान अधिकारियों ने वित्तीय दस्तावेजों की गहन पड़ताल की, परिजनों से पूछताछ की और कई अहम दस्तावेज जब्त किए। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि आयकर विभाग ने कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की।
बलौदाबाजार : खोरसी नाला में घड़ियाल दिखने की सूचना से हड़कंप, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
बलौदा बाजार जिले के ग्राम पहंदा स्थित खोरसी नाला में घड़ियाल जैसा वन्यजीव दिखाई देने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन घड़ियाल नहीं मिला। विभाग ने ग्रामीणों को नाले के पास जाने से बचने, मुनादी कराने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम
प्रमुख कारोबारी राजकुमार सराफ के घर रविवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। अधिकारी वित्तीय दस्तावेजों, खाता-बहियों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रहे हैं तथा परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी जारी है।
चोरी की शिकायत करने वाला चौकीदार ही निकला चोर, भाई संग मिलकर स्कूल से मशीन उड़ाई
हथबंद थाना पुलिस ने निर्माणाधीन हाई स्कूल से छड़ काटने की मशीन चोरी मामले का खुलासा किया है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाला चौकीदार ही अपने भाई के साथ वारदात का आरोपी निकला। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर करीब 15 हजार रुपये की चोरी गई मशीन बरामद कर ली है।
सुरक्षा पर सवाल : भाटापारा में दिनदहाड़े व्यापारी से लूट, बंदूक की बट से हमला कर जेवर लेकर भागे बदमाश
भाटापारा क्षेत्र में चार हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यापारी को रोककर सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी पर हमला किया गया। पुलिस CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर
बलौदाबाजार जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक ड्रेसर के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है। कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सर्जन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।