जगदलपुर (बस्तर)
75 दिन का बस्तर दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात और कांगेर घाटी की गुफाएँ
कुल 117 खबरें
Jhiram Valley Massacre: 2013 के झीरम कांड पर अब आया बड़ा फैसला
Jhiram Valley Massacre: NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले में 2013 में हुए हमले की साजिश, नक्सली संगठन की तैयारियों और आरोपियों की भूमिका से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। फैसले में 26/11 मुंबई हमले की नजीर का भी उल्लेख किया गया है।
Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान
Jhiram Ghati Naxal Attack: जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मामले की सुनवाई के दौरान 100 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।
Jheeram Attack: 13 साल बाद 10 दोषियों की सजा पर आज फैसला, NIA कोर्ट में सबकी नजरें
Jheeram Attack: 13 साल बाद बड़ा फैसला आने जा रहा है। NIA की विशेष अदालत ने 10 माओवादियों को दोषी ठहराया है, जिनकी सजा का ऐलान आज किया जाएगा। 25 मई 2013 को हुए इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं समेत 32 लोगों की जान चली गई थी। अदालत के फैसले पर पूरे छत्तीसगढ़ की नजरें टिकी हुई हैं।
Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
Child Labour Action: जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से 8 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया। सभी को चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत कर पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, जिम्मेदार ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
Jhiram Ghati Attack: नक्सली हमले के 13 साल बाद जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों की सजा पर 16 सितंबर को फैसला होगा।
Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Bastar Crime News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय शादीशुदा युवक को गिरफ्तार किया है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त
Bastar News: पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 56 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 28.07 लाख रुपये आंकी गई है। एक आरोपी ओडिशा से स्कूटी पर गांजा ला रहा था, जबकि दूसरे ने घर की बाड़ी में जमीन के अंदर प्लास्टिक ड्रम में गांजा छिपा रखा था।
jagdalpur News: दो साल की बच्ची की श्वास नली में फंसा सेफ्टी पिन, डॉक्टरों ने बचाई जान
Bastar News: बस्तर जिले के मावलीबेड़ा में खेलते समय दो वर्षीय बच्ची ने सेफ्टी पिन निगल लिया। पिन उसकी सांस की नली में जाकर फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन बच्ची को तुरंत मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से पिन निकालकर उसकी जान बचाई।
Security Forces Operation: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी डंप का खुलासा, तीन देसी बंदूकें बरामद
Security Forces Operation: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे मलकानगिरी के जंगल में DVF ने माओवादियों का डंप बरामद किया। यहां से देसी बंदूकें, आईईडी, क्लेमोर माइन और अन्य सामग्री मिली है।
Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई
Bastar Leopard Cubs: चित्रकोट रेंज में मां से बिछड़े दो तेंदुआ शावकों को वन विभाग और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित मिलाया गया। करीब 48 घंटे की निगरानी के बाद मादा तेंदुआ दोनों शावकों को अपने साथ घने जंगल में ले गई।
बच्चों की सेहत पर खतरा : बस्तर में मैंगो आइस कैंडी पर प्रतिबंध, जांच में मिली अनियमितताएं
बच्चों के बीच लोकप्रिय रंग-बिरंगी आइस कैंडी को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को सेवन के लिए असुरक्षित पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने पूरे जिले में इस उत्पाद की बिक्री, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक गिरफ्तार
जगदलपुर के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिकायत की जांच के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।