जगदलपुर (बस्तर)
98 खबरें
नगर निगम : जलकर वसूली अभियान में तेजी, 214 कनेक्शन कटे, 138 अवैध नल हटाए
जगदलपुर नगर निगम ने जलकर बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 214 नल कनेक्शन काटे जा चुके हैं और 138 अवैध कनेक्शन हटाए गए हैं। निगम ने चेतावनी दी है कि बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कुर्की सहित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
NEET में तीसरी बार असफल होने पर 20 वर्षीय छात्रा ने दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट
जगदलपुर में NEET UG 2026 में लगातार तीसरी बार असफल होने के बाद 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है और मामले की जांच जारी है।
टला हादसा : जगदलपुर गोंचा महापर्व में रथ के पहिए की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, हथेली में आया फ्रैक्चर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चल रहे प्रसिद्ध गोंचा महापर्व के दौरान गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रथ खींचने की धार्मिक परंपरा के बीच एक बुजुर्ग महिला अचानक रथ के पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की हथेली गंभीर रूप से घायल हो गई और फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि श्रद्धालुओं की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
रंग बदला, हालात नहीं बदले : मोबाइल मेडिकल यूनिट पर मरकाम का आरोप, बोले- मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने डॉक्टरों की कमी, दवाओं और जांच सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
बढ़ा खतरा : बस्तर में 5 महीने में मिले 617 मरीज 82% मरीजों में मिला गंभीर मलेरिया संक्रमण
बस्तर जिले में बारिश के साथ मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। जनवरी से मई 2026 तक जिले में 617 मलेरिया मरीज मिले हैं, जिनमें 506 मामले गंभीर पीएफ मलेरिया के हैं। लोहण्डीगुड़ा, बड़ेकिलेपाल और दरभा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण रोकने के लिए सर्वे और जांच अभियान तेज कर दिया है।
चाकूबाजी : चार्जर-माइक को लेकर विवाद के बाद युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर में मोबाइल चार्जर और माइक वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवक के पेट में वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने चाकू बरामद कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद
बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान स्थित तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ते जलस्तर के बीच कुछ पर्यटक प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचकर नहाते नजर आए। उन्हें रोकने पहुंचे वनकर्मियों से विवाद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने कहा कि कार्रवाई पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई थी।
बदहाल व्यवस्था : बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में वार्डों तक पहुंचा टॉयलेट का गंदा पानी, मरीजों पर संक्रमण का खतरा
बस्तर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में सीवरेज व्यवस्था की खराबी के कारण टॉयलेट का गंदा पानी वार्डों और गलियारों तक पहुंच गया। अस्पताल प्रबंधन ने सफाई कराई, लेकिन मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए
जगदलपुर के गंगानगर इलाके में युवक से मारपीट और छीनाझपटी की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मामले में वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विवाद : "बोधघाट में आधी रात मचा बवाल, हथियारों से लैस युवकों ने घरों में की तोड़फोड़; 2 गिरफ्तार"
बोधघाट थाना क्षेत्र के गंगानगर वार्ड में आपसी विवाद के बाद कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और घरों में तोड़फोड़ की। हथियारों के साथ दहशत फैलाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
रील का जुनून : सर्किट हाउस की छत पर चढ़ी महिला, वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले स्थित प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने सर्किट हाउस की छत पर चढ़कर रील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि सर्किट हाउस में वीआईपी और सरकारी मेहमानों का आना-जाना रहता है। महिला के छत तक पहुंचने को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर चर्चा हो रही है।
तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
बस्तर जिले के देउरगांव के पास रायपुर-जगदलपुर NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।