जगदलपुर (बस्तर)
75 दिन का बस्तर दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात और कांगेर घाटी की गुफाएँ
कुल 117 खबरें
बड़ा हादसा : पुराने फिल्टर प्लांट में आग से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
जगदलपुर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। आग की लपटें परिसर में रखे ब्लीचिंग पाउडर और अन्य सामग्री तक पहुंच गईं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
नई शुरुआत : शासकीय संगीत महाविद्यालय में 4 वर्षीय BPA कोर्स शुरू
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शासकीय संगीत महाविद्यालय की स्थापना की गई है, जहां 4 वर्षीय बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (BPA) पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इसमें किसी भी आयु सीमा के बिना 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
जेल में हड़कंप : 10 दिन में तीसरी मौत, कैदी की अस्पताल में गई जान
जगदलपुर केंद्रीय जेल में रेप केस के आरोपी 60 वर्षीय कैदी सुदु कश्यप की तबीयत बिगड़ने के बाद डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना जेल में पिछले 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत है, जिससे जेल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
कार्रवाई : 51 किलो गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भानपुरी और नगरनार थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 51 किलो 335 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत 25 लाख 66 हजार 750 रुपए आंकी गई है।
आवास योजना ने बदली ज़िंदगी : मसूराम सेठिया को मिला पक्का घर, अब परिवार जी रहा सुरक्षित जीवन
तोकापाल के ग्राम छापर भानपुरी निवासी मसूराम सेठिया, जो आर्थिक तंगी के कारण लंबे समय तक कच्चे मकान में परिवार के साथ रह रहे थे, अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। बरसात और खराब मौसम की परेशानियों से राहत मिली है। उन्होंने योजना को अपने जीवन में बड़ा बदलाव बताया है और अब परिवार की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त कमरे बनाने की योजना भी बनाई है।
पानी का संकट : प्रशासनिक दावों की खुली पोल, दिव्यांग महिला के घर सूखा पड़ा नल
बस्तर ब्लॉक के जामगुड़ा गांव की एक दिव्यांग महिला, जिसकी पेयजल समस्या पहले सुर्खियों में आई थी, आज भी पानी के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने उसके घर के पास नल तो लगवा दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही जलापूर्ति बंद हो गई।
जेल में सनसनी : हत्या के आरोप में बंद महिला बंदी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा तंत्र पर उठे गंभीर सवाल
बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित जगदलपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद 35 वर्षीय महिला बंदी रैमती बघेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने खाली बैरक की खिड़की की ग्रिल से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
बस्तर में हाहाकार : जब खेत छोड़ सड़क पर उतरे अन्नदाता, 5 KM रस्सी से ट्रैक्टर खींचकर जताया अनोखा विरोध
खरीफ सीजन की शुरुआत में बस्तर जिले के किसानों को डीजल, खाद और बीज की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। नारायणपाल, आड़ावाल और आसपास के गांवों के सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ बस्तर SDM कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान डीजल खत्म होने से बंद पड़े ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने करीब 5 किलोमीटर तक खींचकर प्रशासन के सामने अपनी परेशानी जाहिर की।
झांसा : सोने के झुमके गिरवी रख हड़पे डेढ़ लाख रुपये, महिला गिरफ्तार
जगदलपुर में सोने के झुमके गिरवी रखकर करीब 1.50 लाख रुपये की हेराफेरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नीतू नागवानी (45) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने बेटे के साथ मिलकर पीड़ित के झुमके गिरवी रख दिए और प्राप्त राशि का निजी उपयोग किया।
खुलासा : बस्तर में सिर्फ अनुमान के आधार पर हो रही फलों की जांच
बस्तर संभाग में बाजार में बिक रहे फलों और सब्जियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सड़े-गले फलों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन क्षेत्र में स्थानीय फूड टेस्टिंग लैब न होने से केमिकल जांच संभव नहीं हो पा रही है। कैल्शियम कार्बाइड, ऑक्सीटोसिन और एथिलीन जैसे हानिकारक रसायनों की पुष्टि केवल रायपुर लैब में सैंपल भेजकर की जा रही है।
भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित सरकारी तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 1 हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। वन विभाग और दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।
112 सेवा : बस्तर में आपात सेवाओं का नया युग शुरू, 31 मल्टी-रिस्पॉन्स वाहन हुए शामिल
बस्तर संभाग में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक तेज व आधुनिक बनाने के लिए 31 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियां तैनात की गई हैं। इनमें 11 वाहन केवल बस्तर जिले के लिए हैं। ये वाहन पुलिस सहायता, प्राथमिक चिकित्सा और फायर रिस्पॉन्स जैसी मल्टी-इमरजेंसी सेवाओं से लैस हैं। GPS ट्रैकिंग और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए कंट्रोल रूम हर वाहन की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक कर सकेगा, जिससे मदद तेजी से पहुंचेगी।