Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) PM आवास योजना : नगर निगम के दावे और विपक्ष के आरो…
गरीब परिवारों का आवास इंतजार
गरीब परिवारों का आवास इंतजार
जगदलपुर (बस्तर)

PM आवास योजना : नगर निगम के दावे और विपक्ष के आरोपों के बीच फंसे जरूरतमंद परिवार 

जगदलपुर नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन और मकान आवंटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। नगर निगम जहां हजारों आवेदनों की स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने का दावा कर रहा है, वहीं विपक्ष बड़ी संख्या में आवेदन रिजेक्ट और लंबित होने का आरोप लगा रहा है। दस्तावेजी प्रक्रिया और आवंटन में देरी के कारण कई जरूरतमंद परिवार अब भी अपने पक्के घर का इंतजार कर रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 03:09 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 06:50 PM
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्का घर देने की योजना को लेकर जगदलपुर नगर निगम में अब सवाल खड़े होने लगे हैं। योजना के आवेदन, स्वीकृति और मकान आवंटन के आंकड़ों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। नगर निगम का दावा है कि योजना के तहत 2036 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं और इनमें से 1855 मकानों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
वहीं विपक्ष का आरोप है कि बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं और करीब 1200 आवेदन दस्तावेजों या अन्य कारणों से रिजेक्ट अथवा होल्ड पर डाल दिए गए हैं। आंकड़ों के बीच बड़ी संख्या में ऐसे परिवार भी हैं, जो अब तक अपने पक्के घर का इंतजार कर रहे हैं।

कई परिवार अब भी पक्के मकान के इंतजार में

आवेदकों के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, अगस्त 2015 से पहले का निवास प्रमाण, जनगणना सूची में नाम और तीन लाख रुपए से कम वार्षिक आय जैसे प्रमाण जुटाना कई गरीब परिवारों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। नगर निगम के अनुसार योजना के तहत 346 मकान तैयार हो चुके हैं, जिनमें से 303 हितग्राहियों को आवंटन दिया जा चुका है। वहीं 116 मकानों का निर्माण अभी जारी है। 

तैयार मकानों के बाद भी नहीं मिला आवंटन

धरमपुरा और देवकी क्षेत्र में कुछ मकान तैयार होने के बावजूद कई पात्र हितग्राही अब भी सूची और आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। योजना के तहत हितग्राहियों को करीब 10 प्रतिशत अंशदान जमा करना होता है, जो लगभग 38 हजार रुपए के आसपास है। सब्सिडी मिलने के बाद भी मकान की कुल लागत करीब 3 लाख रुपए तक पहुंच रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि योजना की सख्त दस्तावेजी प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी है या फिर यही नियम गरीब परिवारों के लिए बाधा बन रहे हैं। 
नगर निगम अपने स्तर पर योजना की प्रगति का दावा कर रहा है, वहीं दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि बड़ी संख्या में आवेदनों के निरस्तीकरण की वजह क्या रही और वर्षों से अपने घर का सपना देख रहे परिवारों को आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें