छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5927 खबरें
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
CG Political Breaking News: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सात नेताओं को अलग-अलग मोर्चों का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से हुई इन नियुक्तियों में युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चे शामिल हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
Critical Minerals Roadshow: छत्तीसगढ़ में होगा मिनरल्स रोड शो, CM साय बोले- आत्मनिर्भरता के लिए अहम कदम
Critical Minerals Roadshow: क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स रोड शो के लिए छत्तीसगढ़ का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स से निवेश, रोजगार और वैश्विक सप्लाई चेन में छत्तीसगढ़ की भूमिका मजबूत होगी।
Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान
Dhamtari News: 5 वर्षीय बच्चे ने खेलते समय बैटरी वाली छोटी LED लाइट निगल ली। लाइट पेट में फंसने के बाद डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर इलाज मिलने से बच्चे की जान बच गई।
Bastar Students MBBS Selection: ज्ञानगुड़ी कोचिंग संस्थान का कमाल, 4 छात्रों ने पहले राउंड में हासिल की MBBS सीट
Bastar Students MBBS Selection: बस्तर जिला प्रशासन की निशुल्क ज्ञानगुड़ी कोचिंग के चार विद्यार्थियों ने NEET की पहले चरण की काउंसलिंग में सफलता हासिल कर शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट प्राप्त की। 90 विद्यार्थियों में से 50 ने NEET क्वालिफाई किया।
Chhattisgarh BJP President: तोखन साहू का नाम सबसे आगे, संगठन में बदलाव की अटकलें तेज
Chhattisgarh BJP President: छत्तीसगढ़ बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव और नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हैं। केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू का नाम संभावित दावेदारों में सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि, पार्टी ने अभी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या
Doctor Suicide Case: कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर एल्विन ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन प्रेमिका से रिश्ता टूटने के बाद तनाव में थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Smart Meter Complaint: बिजली बिल बढ़ने की शिकायत पर कांग्रेस ने जुटाए आवेदन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग
Smart Meter Complaint: बागबाहरा में स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ने की शिकायतों को लेकर कांग्रेस ने अभियान चलाया। विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में प्रभावित उपभोक्ताओं से आवेदन लेकर स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर बहाल करने की मांग की गई।
Veer Narayan Singh Statue: आदिवासी महासम्मेलन में अरुण साव का बड़ा ऐलान, बेमेतरा को 6 करोड़ की सौगात
Veer Narayan Singh Statue: बेमेतरा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। आदिवासी महासम्मेलन में उन्होंने गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख और विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये की घोषणा की।
Raipur News: सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जलभराव से बढ़ी परेशानी, गंदे पानी के बीच आवाजाही
Raipur News: राजधानी रायपुर के सेजबहार स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कॉलोनी के कई हिस्सों में गंदा पानी जमा होने से रहवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
New Executive Committee Formed: शिक्षण समिति का नया नेतृत्व तय, फवीन्द्र वर्मा बने अध्यक्ष
New Executive Committee Formed: आरंग के भानसोज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। फवीन्द्र वर्मा को अध्यक्ष चुना गया।
Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार
Timber Smuggling: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) ने ओडिशा के दसपुर गांव में पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर करीब 3 घन मीटर इमारती लकड़ी बरामद की। जांच में लकड़ी के दो साल पुरानी जब्ती से जुड़े होने की सूचना सामने आने के बाद मामले की पड़ताल तेज कर दी गई है। तीन संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी के दौरान भी लकड़ी मिली है।
Dhamtari Tourism: धमतरी बना छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हब, गंगरेल से नरहरा तक उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Dhamtari Tourism: धमतरी में मानसून के दौरान पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है। गंगरेल, रुद्री डैम, माडमसिल्ली और नरहरा जलप्रपात समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ी है। कयाकिंग, बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स युवाओं के खास आकर्षण बने हैं।