छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6067 खबरें
NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने रायपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शाहबाज़ राजवानी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। NSUI ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप
जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम के ट्रे में छिपाकर ले जाए जा रहे 207 किलो गांजा को जब्त किया है। दोकड़ा चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़कर एक आरोपी प्रेम नाथ सिंह को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ से गांजा लाकर अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
भड़की आग : गतौरा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप
गतौरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिलासपुर की ओर आ रही ट्रेन को तत्काल रोककर दमकल टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। प्राथमिक जांच में भीषण गर्मी को आग लगने की वजह माना जा रहा है। घटना के कारण कुछ समय तक रेल परिचालन प्रभावित रहा, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
ममता ने रचा इतिहास : दिल्ली सिंधी पी.जी. बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव
ममता नागवानी ने दिल्ली सिंधी पी.जी. बोर्ड परीक्षा में 72.50% अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से नवापारा-राजिम और सिंधी समाज में खुशी का माहौल है। ममता पहले भी बी.ए. में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रतिभा स्पष्ट होती है।
घर जमाई के ताने से भड़का जीजा : साले के साथ पी शराब, फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या
रायपुर के उरला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी प्रकाश साहू पिछले तीन साल से ससुराल में रह रहा था, जिस पर उसका साला अक्सर ‘घर जमाई’ कहकर ताने मारता था। बुधवार रात शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर प्रकाश ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और आत्मसमर्पण कर दिया।
संस्कार जरूरी : ब्रह्माकुमारी शिविर में दिया गया जीवन मूल्य का संदेश, शिविर का समापन
ग्राम श्यामनगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में आयोजित तीन दिवसीय संस्कार समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस शिविर में लगभग 100 बच्चों को राजयोग मेडिटेशन, नैतिक शिक्षा, अनुशासन और माता-पिता व बड़ों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य सिखाए गए।
अंधेरे में डूबा अमूवारीपारा : 9 महीने से बंद पड़ा सोलर पावर प्लांट, गर्मी में तड़प रहे ग्रामीण
सूरजपुर जिले के दूरस्थ आदिवासी गांव अमूवारीपारा में पिछले 9 महीनों से सोलर पावर प्लांट बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने क्रेड़ा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही है। गांव में अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
आध्यात्मिक चेतना : शिव कथा से लेकर मेडिटेशन शिविर तक, आध्यात्मिक रंग में रंगा तुमगांव
तुमगांव में आयोजित सात दिवसीय “श्री शिव कथा ज्ञान यज्ञ” के सफल समापन के बाद अब क्षेत्र में सात दिवसीय “राजयोग एवं मेडिटेशन शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। डोम शेड भाटापारा में चल रहे इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर राजयोग, ध्यान, आत्मचिंतन और मानसिक शांति का लाभ ले रहे हैं। ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी द्वारा आयोजित शिविर और “विश्व नवनिर्माण चित्र प्रदर्शनी” के माध्यम से आत्मज्ञान, सकारात्मक जीवनशैली और संस्कारों का संदेश दिया जा रहा है। इससे पहले योगशक्ति आस्था दीदी की शिव महापुराण कथा ने पूरे तुमगांव को शिवभक्ति में सराबोर कर दिया था। आयोजन में धार्मिक झांकियां, भक्ति संगीत, शिव महाआरती और प्रसादी वितरण भी आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रदेश का गौरव : ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया भारत का मान, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीते
राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और कांस्य पदक जीते। उन्होंने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो वजन उठाकर कुल 194 किलो का प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए इसे प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
सफल ऑपरेशन : जीवनरक्षक सर्जरी से 25 वर्षीय युवक की जान बची
रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने 25 वर्षीय युवक की जान एक जटिल सर्जरी के माध्यम से बचाई। मरीज लंबे समय से खांसी के साथ खून आने (हीमोप्टाइसिस) की गंभीर समस्या से पीड़ित था, जो धीरे-धीरे बढ़कर जीवन के लिए खतरा बन गई थी। जांच में दाएं फेफड़े के निचले हिस्से में एस्परजिलोमा नामक फंगल संक्रमण पाया गया।
खूनी रात : निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ मिले परिवार के 4 शव, गांव में दहशत
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में बुधवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा शामिल हैं। गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में चारों के शव खाट पर खून से लथपथ मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मामले में एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सट्टा नेटवर्क : रायगढ़ में करोड़ों का सट्टा कांड, फ्लैट से मिला 1.03 करोड़ कैश
रायगढ़ पुलिस ने आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। चक्रधरनगर स्थित कृष्ण प्राइड टावर के फ्लैट नंबर 505 में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और वित्तीय दस्तावेज बरामद किए। मामले में करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार फरार है।