छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6117 खबरें
मानवता की मिसाल : विधायक रोहित साहू ने मासूम युवराज को दिलाया बेहतर इलाज
गरियाबंद जिले के बेहराडीह गांव निवासी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के तीन वर्षीय मासूम युवराज नेताम जन्मजात गंभीर बीमारी एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन से पीड़ित है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार पिछले तीन वर्षों से इलाज के लिए भटक रहा था। मामला सामने आने पर राजिम विधायक रोहित साहू ने तत्काल पहल करते हुए बच्चे को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया।
बड़ा हादसा टला : कोरबा से रायपुर जा रही कार में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रायपुर जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में डॉ. विवेक रंजन महतो समेत चार लोग सवार थे। इंजन से धुआं निकलते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाकर कार रोक दी, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। हसदेव थर्मल पावर प्लांट फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि दर्री थाना पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।
डीजल बिक्री में बड़ा खेल : बिलासपुर में डीजल वितरण पर सवाल, कलेक्टर ने मांगा पेट्रोल पंपों से जवाब
बिलासपुर जिले में डीजल की असामान्य मांग और बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच में कुछ पेट्रोल पंपों पर औसत मासिक खपत से 100 से 337 प्रतिशत तक अधिक डीजल बिक्री सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन को आशंका है कि उपभोक्ता श्रेणी का डीजल औद्योगिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अब पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
चंपारण प्रशिक्षण : ई-रिक्शा से पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, चंपारण प्रशिक्षण वर्ग में दिखी सादगी और संदेश
चंपारण में आयोजित भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित कई पदाधिकारी ई-रिक्शा से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जिसने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अपहरण कांड : रिश्तों को शर्मसार करने वाले विराट कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
बिलासपुर के बहुचर्चित विराट सराफ अपहरण कांड में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सभी दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने कहा कि बच्चों का अपहरण समाज में भय पैदा करने वाला गंभीर अपराध है। 2019 में कारोबारी विवेक सराफ के बेटे विराट का अपहरण कर 6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने 7वें दिन बच्चे को सकुशल बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में विराट की ताई नीता सराफ को साजिश का मास्टरमाइंड पाया गया। हाई कोर्ट ने CDR, CCTV फुटेज, फिंगरप्रिंट और वॉयस सैंपल जैसे तकनीकी साक्ष्यों को मजबूत आधार मानते हुए दोषियों की अपील खारिज कर दी।
फल मार्केट में छापा : रायपुर में 40 किलो खराब फल नष्ट, कारोबारियों में मचा हड़कंप।
रायपुर के लालपुर होलसेल फल मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तरबूज, आम, अनार और मौसंबी समेत पांच फलों के नमूने जांच के लिए जब्त किए। निरीक्षण के दौरान करीब 40 किलो सड़े-गले फल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
मिशन 2028 : रायपुर में कांग्रेस दिग्गजों की पाठशाला, राहुल सिखाएंगे सियासत के गुर
छत्तीसगढ़ में चुनावी हार के बाद कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस जून 2026 के दूसरे पखवाड़े में 41 नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय ‘महा-प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित करने जा रही है। रायपुर के बाहरी इलाके के किसी रिसॉर्ट या फार्महाउस में होने वाले इस कैंप में पॉलिटिकल स्ट्रैटजी, मीडिया मैनेजमेंट, बूथ सुदृढ़ीकरण और चुनावी रणनीति की ट्रेनिंग दी जाएगी।
डिजिटल अरेस्ट कांड : 1.25 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 17 राज्यों में फैला था जाल
रायपुर पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.25 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल की टीम ने दिल्ली और कर्नाटक में कार्रवाई कर तीन मुख्य आरोपियों—आर्यन सिंह, जितेंद्र कुमार और राजदीप भाटिया—को गिरफ्तार किया।
सुशासन तिहार : मुढ़ीपार शिविर में मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए। शिविर में 18 ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों में 1600 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका मौके पर निराकरण किया गया। इस दौरान किसानों के लिए खाद उपलब्धता, आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
अदालत की सख्त : ड्रेसकोड को लेकर हाई कोर्ट की सख्ती, भिलाई निगम के अधिकारी को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में भिलाई नगर निगम से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने डिप्टी कमिश्नर की देरी से उपस्थिति और ड्रेसकोड को लेकर नाराजगी जताई। कोर्ट ने पूछा कि अधिकारियों को अदालत में पेश होने के नियम और अनुशासन की जानकारी क्यों नहीं है। न्यायालय ने अधिकारी को उचित औपचारिक ड्रेस में दोबारा उपस्थित होने की हिदायत दी और समय पालन व कोर्ट की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया।
हॉर्मुज संकट : पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत-UAE रिश्तों को नई रणनीतिक मजबूती
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज क्षेत्र को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE का दौरा किया, जहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच LNG सप्लाई, LPG सहयोग और रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर अहम समझौते हुए।
बिजली संकट : बरपाली में बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता त्रस्त
बरपाली फीडर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं। इरीगेशन कॉलोनी में केबल बदलने के बाद बिजली व्यवस्था सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। कम वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।