दुर्ग संभाग
इस्पात नगरी भिलाई से डोंगरगढ़ की पहाड़ी और भोरमदेव के मंदिरों तक
कुल 188 खबरें
मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान
समाचार सारांश: सोमवार रात शहर के मुख्य बाजार में स्थित नदीम अंसारी की एक तीन मंजिला कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और फर्नीचर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसा: 8 साल के बच्चे ने खेल-खेल में पेट्रोल छिड़ककर बाइक में लगाई आग
पुलिस जांच और खुलासा डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक के नेतृत्व में जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पता चला कि आगजनी करने वाला कोई अपराधी नहीं, बल्कि एक 8 वर्षीय बच्चा है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
चिल्फी घाटी में थमी रफ्तार : ट्रक से गिरी भारी मशीन, 12 घंटे से ज्यादा जाम में फंसे हजारों यात्री
कवर्धा जिले की चिल्फी घाटी में एक ट्रक से भारी मशीन सड़क पर गिरने के बाद NH-30 पर 12 घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। पुलिस ने रातभर वन-वे व्यवस्था से वाहनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन हजारों यात्री और वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। घटना ने घाटी में यातायात प्रबंधन और आपातकालीन संसाधनों की कमी को एक बार फिर उजागर कर दिया।
कलेक्टर परिसर में चोरी : लोक सेवा केंद्र से नकदी पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दुर्ग कलेक्टर परिसर में स्थित लोक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 6 से 7 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पेंशन शाखा और ज्वाइंट डायरेक्टर के केबिन में भी घुसने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
पांडुलिपि : कबीरधाम में मिला 375 साल पुराना ज्ञान का खजाना, 38 दुर्लभ पांडुलिपि
कबीरधाम जिले में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के दौरान 375 साल पुरानी 38 दुर्लभ पांडुलिपियां और ऐतिहासिक दस्तावेज मिले हैं। इनमें भगवद्गीता, गीत गोविंद, गजेंद्र मोक्ष, प्राचीन पाक कला, खगोल विज्ञान और भारतीय दर्शन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने इसे क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति को समझने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है।
लिफ्ट देने के बहाने : आदिवासी महिला से छेड़छाड़, शोर मचाते ही भागे आरोपी; दो गिरफ्तार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में मनरेगा कार्य के लिए जा रही 25 वर्षीय आदिवासी महिला को दो युवकों ने लिफ्ट देने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और सुनसान खेत में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन घटनास्थल पर छूटी मोटरसाइकिल पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
अंधेरे में विवाद : सुबह संदिग्ध हालत में मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की निगाहें
भिलाई-3 थाना क्षेत्र के रिंगनी स्थित एक फार्म हाउस परिसर में रहने वाले 40 वर्षीय नीलकंठ साहू का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सोमवार रात बिजली गुल होने के दौरान पत्नी से हुए विवाद के बाद पड़ोसियों और चौकीदार के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ था, लेकिन रात में हाथापाई की भी बात सामने आई है।
भिलाई में महाठगी : शेयर मार्केट का गुरु बन लगाया 48 लाख का चूना, अब सलाखों के पीछे
भिलाई के सुपेला क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों को हर महीने 3 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले टोमन दास साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शुरुआती महीनों में निवेशकों को भुगतान कर भरोसा जीता और बाद में रकम लौटाने के बजाय बाउंस चेक थमा दिए।
चुनाव : मतदान से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला, 1 जून को पूरे जिले में अवकाश घोषित
कवर्धा जिले में 1 जून को होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और अधिक सहभागिता के साथ संपन्न हो सके। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और कई प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही, जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों को भी बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
महासेंधमारी : 1 करोड़ का 250 टन लोहा चोरी, अंदरूनी मिलीभगत की आशंका
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लोहा चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। दुर्ग पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके में छापेमारी कर फ्लाई ऐश की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा भारी मात्रा में स्टील स्क्रैप बरामद किया।
बड़ी कार्रवाई : मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार
खुर्शीपार इलाके में पुलिस और ACCU टीम ने मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में करीब 16.70 लाख रुपए की नगदी, कार, बाइक, मोबाइल और जुआ खेलने का सामान जब्त किया गया। वहीं छावनी थाना क्षेत्र में भी 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
साइबर ठगी : दुर्ग पुलिस ने दबोचा म्यूल अकाउंट का मास्टरमाइंड, 200 से अधिक बैंक खाते बेच चुका था गिरोह
दुर्ग पुलिस और ACCU ने साइबर ठगों को 200 से अधिक बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले अंतरराज्यीय म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।