चुनाव
कुल 75 खबरें
बंगाल में बदली सियासत, नई सरकार ने फैसलों की बढ़ाई रफ्तार
पश्चिम बंगाल की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है। अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य को एक नई दिशा दी है। जनता ने इस बार केवल चेहरा नहीं बदला, बल्कि पूरे राजनीतिक माहौल को ही बदल दिया है।
दतिया उपचुनाव : कांग्रेस की अग्निपरीक्षा और बीजेपी की बड़ी तैयारी, तारीखों का ऐलान
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 6 जुलाई से नामांकन शुरू होंगे, 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की तीन साल की सजा के बाद सदस्यता समाप्त होने से यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन : ममता की याचिका पर सुनवाई, ईवीएम, वीवीपैट और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश
पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा और कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मंगलवार को इस सीट की मतगणना यानी वोटों की गिनती से जुड़े सभी जरूरी और अहम सबूतों को पूरी तरह सुरक्षित रखने का आदेश जारी किया है। जस्टिस गौरांग कांत की अदालत ने साफ कहा है कि वोटों की गिनती में गड़बड़ी के आरोपों को देखते हुए ईवीएम (EVM), वीवीपैट (VVPAT) मशीनें, सीसीटीवी फुटेज और बाकी सभी रिकॉर्ड्स को पूरी सुरक्षा में संभालकर रखा जाए।
MLC चुनाव : क्रॉस वोटिंग से हिला NDA कुनबा, 12 विधायकों पर गिर सकती है गाज, दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक हलचल
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा और जेडीएस में हड़कंप मच गया है। एनडीए के करीब 12 विधायकों पर पार्टी लाइन से हटकर मतदान करने का संदेह जताया जा रहा है। मामले की जांच के लिए भाजपा ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य नेतृत्व को दिल्ली तलब किया है।
पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जारी रहेगी चुनाव याचिका
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर निरस्त करने की अपील की थी। भाजपा नेता विजय बघेल ने आरोप लगाया है कि 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार बंद होने की अवधि में भूपेश बघेल ने रोड शो और रैली कर आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
राज्यसभा चुनाव : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट ने भरा पर्चा
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।
जंग : जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में चुनावी संग्राम, कांग्रेस का गढ़ बचाने की चुनौती
जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड में पार्षद पद के लिए उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। कुल 1,542 मतदाता अपने नए पार्षद का चुनाव कर रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। करीब 30 वर्षों से कांग्रेस का गढ़ रहे इस वार्ड में कांग्रेस सीट बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा इसे जीतकर राजनीतिक बढ़त हासिल करना चाहती है।
SIR : मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बढ़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की वैधता को लेकर आज महत्वपूर्ण सुनवाई हो रही है। विपक्षी दलों और कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया से वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं, जिससे चुनावी पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।
थलापति युग का आगाज : विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 60 साल बाद टूटा DMK-AIADMK का तिलस्म
भारी राजनीतिक खींचतान के बाद 10 मई को TVK प्रमुख विजय ने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK को 108 सीटें मिली थीं। बहुमत की कमी के कारण पिछले 5 दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। अंततः कांग्रेस, CPI, CPI(M) और अन्य दलों के समर्थन से कुल 120 विधायकों के साथ उन्होंने सरकार बनाई। तमिलनाडु की राजनीति में लगभग 60 साल बाद ऐसा हुआ है जब DMK या AIADMK के बाहर के किसी नेता ने सत्ता संभाली है।
Tamil Nadu Live : विजय की TVK बहुमत के करीब, फ्लोर टेस्ट से तय होगा सीएम का भविष्य
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के लिए उसे अभी सहयोगी दलों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके के समर्थन के दावों के बावजूद राज्यपाल ने अभी सरकार गठन की मंजूरी नहीं दी है। अब टीवीके फ्लोर टेस्ट के जरिए बहुमत साबित करने की तैयारी में जुटी है। दूसरी ओर डीएमके और एआईएडीएमके के संभावित राजनीतिक समीकरणों ने सत्ता संघर्ष को और रोमांचक बना दिया है। अगले 48 घंटे तमिलनाडु की राजनीति की दिशा तय करने वाले माने जा रहे हैं।
तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस : 116, 117, 118 के खेल में फंसे थलापति विजय, शपथग्रहण पर फिर लगा ग्रहण
तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है। टीवीके प्रमुख थलापति विजय सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं, लेकिन बहुमत के आंकड़े को लेकर स्थिति लगातार बदल रही है। कभी समर्थन के सहारे आंकड़ा 118 तक पहुंचता दिखता है तो कभी घटकर 116 पर अटक जाता है। आईयूएमएल के समर्थन से पीछे हटने और वीसीके की शर्तों ने विजय की राह मुश्किल कर दी है। राज्यपाल की ओर से अब तक सरकार गठन का न्योता नहीं मिलने से राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।
पश्चिम बंगाल : चुनावी नतीजों के बाद धधकी हिंसा की आग, हत्या और आगजनी से दहला प्रदेश
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई जगहों पर हिंसा भड़क गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों में हत्या, मारपीट और आगजनी की घटनाएँ सामने आईं। न्यू टाउन में एक बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या के बाद जवाबी हमले हुए, जबकि बीरभूम में एक टीएमसी नेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कई जिलों में टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई।