चुनाव
कुल 75 खबरें
दतिया उपचुनाव : वोटों की गिनती जारी, किसके सिर सजेगा सेहरा? आज होगा फैसला
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जबकि करीब 8:30 बजे से EVM के वोटों की गणना शुरू होगी। 21 टेबलों पर 15 राउंड में पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
दतिया उपचुनाव : आज नई सरकार की चुनेंगे डगर, 2.20 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में 2,20,410 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत की गई है। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। मतगणना 3 अगस्त को होगी।
दतिया उपचुनाव : आज नई सरकार का ट्रेलर, 2.20 लाख मतदाता तय करेंगे 21 उम्मीदवारों की किस्मत
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। कुल 2,20,410 मतदाता 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना 3 अगस्त को होगी।
दतिया उप-चुनाव : थमा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 2.20 लाख से ज्यादा वोटर चुनेंगे अपना नया विधायक
दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का शोर थम गया है। 30 जुलाई को 2.20 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। प्रशासन ने 291 बूथों पर सुरक्षा और मतदान की पूरी तैयारी कर ली है।
दतिया उपचुनाव : थमा प्रचार का शोर, अखिलेश के हैंडशेक से बदला चुनावी समीकरण
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव के इस फैसले से चुनावी समीकरण बदल गए हैं। बसपा के चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद कांग्रेस को नए समर्थन से उम्मीदें बढ़ी हैं।
यूपी चुनाव : अखिलेश के एक बयान से हलचल, क्या दरकने लगा सपा और कांग्रेस का हाथ?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव अभी दूर हैं और फिलहाल लोकसभा में सभी सहयोगी साथ काम कर रहे हैं। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में भविष्य की रणनीति और सीट बंटवारे को लेकर संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
दतिया उपचुनाव: दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और फोन से बनाई दूरी, सियासी हलचल तेज
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और अपने निजी मोबाइल नंबर से दूरी बना ली है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
बांकीपुर उपचुनाव : पटना में बड़ा उलटफेर, BJP में शामिल हुए कई नेता
बिहार की राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले एक बहुत बड़ा राजनैतिक फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने पटना में एक विशाल मिलन समारोह आयोजित करके विपक्ष को एक बड़ा रणनीतिक संदेश दिया है।
दतिया उपचुनाव : आज नामांकन के साथ बीजेपी-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गजों की मौजूदगी में खिंची चुनावी बिसात
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों दल नामांकन रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं, जिसमें प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
दतिया उपचुनाव : ऐन वक्त पर बदला सियासी समीकरण, टिकट कटने के बाद मुस्कुराकर बोले नरोत्तम मिश्रा-अब किनारे पर बना लो घर
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के फैसले को सर्वोपरि बताते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का ऐलान किया है।
दतिया उपचुनाव : आशुतोष तिवारी को टिकट मिलते ही दतिया में सियासी भूचाल, नरोत्तम समर्थक सड़कों पर उतरे
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा RSS करीबी आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध तेज हो गया है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।
बड़ा ऐलान : 7 जुलाई से नामांकन, 24 जुलाई को वोटिंग, बंगाल राज्यसभा उपचुनाव का कार्यक्रम जारी
पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने इन सीटों को भरने के लिए मतदान का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन तीन सीटों के लिए कब वोट डाले जाएंगे और कब तक नतीजे घोषित होंगे, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई है।