सरकारी सूचना
कुल 917 खबरें
Chhattisgarh Mahila Kosh: सरगुजा की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, एक लाख के ऋण से शुरू हुआ कारोबार
Chhattisgarh Mahila Kosh: सरगुजा की ग्राम पंचायत मेंड्राकला की हरमनिया देवी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले एक लाख रुपये के ऋण की मदद से किराना और सिंगार सामग्री की दुकान शुरू कर अपने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए नियमित आय का जरिया बनाया। इस पहल से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है।
National Nutrition Month: आंगनबाड़ी से समुदाय तक चलेगा पोषण जागरूकता अभियान
National Nutrition Month के तहत आंगनबाड़ी, पंचायत, स्कूल और समुदाय के जरिए पोषण जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में विभागीय समन्वय और डिजिटल मॉनिटरिंग की रूपरेखा तय की गई।
PM Modi: विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं, देश में ही खर्च करें पैसा, PM ने देशवाशियों से की अपील
PM Modi ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग और अनावश्यक सोने की खरीद से बचने की अपील की। उन्होंने 7.8% आर्थिक वृद्धि को भारत की मजबूत प्रगति का संकेत बताया।
Rang Tarang: पारंपरिक वाद्यों के सुरों से सजी शाम, पहले दिन मनमोहक प्रस्तुतियां
Rang Tarang: रायपुर में तीन दिवसीय ‘रंग-तरंग’ सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। लोकवाद्य, शास्त्रीय वाद्य और लोकगायन की प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा को जीवंत किया।
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, CM साय से साझा किए यादगार अनुभव
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के सात प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर राष्ट्रपति भवन की यादगार यात्रा के अनुभव साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुवा नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक भी दिखाई।
Agriculture department: किसानों को उर्वरक की शत-प्रतिशत आपूर्ति, अनियमितता पर 35 केंद्रों पर कार्रवाई
Agriculture department: मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में खरीफ 2026 के लिए किसानों को उर्वरक की शत-प्रतिशत आपूर्ति की गई है। कृषि विभाग ने 94 उर्वरक और 21 कीटनाशक केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितता पर नोटिस, बिक्री प्रतिबंध और जब्ती की कार्रवाई की।
PM Narendra Modi: जल संरक्षण के लिए केंद्र-राज्य मिलकर बनाएंगे रणनीति
PM Narendra Modi: जल शक्ति मंत्रालय के शिखर सम्मेलन में जल अवसंरचना, बारिश के पानी के संग्रहण, पेयजल स्रोतों की स्थिरता और जल जीवन मिशन 2.0 पर चर्चा हुई। सरकार ने केंद्र-राज्य सहयोग और जल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: 100 जिलों में योजना की प्रगति तेज करने पर जोर, शिवराज चौहान ने दिए निर्देश
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत चयनित 100 जिलों में कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और किसानों तक लाभ पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच जिलों का औसत प्रदर्शन स्कोर 22.54 से बढ़कर 38.85 हुआ। समीक्षा बैठक में सिंचाई, भंडारण, फसल विविधीकरण, कृषि ऋण और जलसंभर परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
Deadline Meeting: महासमुंद कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, APAAR ID, एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी के दिए निर्देश
Deadline Meeting: महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों की APAAR ID शत-प्रतिशत बनाने, 30 सितंबर तक आधार संबंधी कार्य पूरा करने, एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी और डिजिटल क्रॉप सर्वे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
Raigarh News: वर्षा जल संरक्षण के लिए रायगढ़ में बनेंगे हजारों कंटूर ट्रेंच
Raigarh News: रायगढ़ जिले में वर्षा जल संरक्षण, मिट्टी कटाव रोकने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए 16,873 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच एवं कंटूर ट्रेंच निर्माण को मंजूरी दी गई है। रायगढ़, खरसिया और तमनार विकासखंड में 28 कार्यों पर 52.55 लाख रुपये खर्च होंगे। इन संरचनाओं से वर्षा जल का बहाव नियंत्रित होने, भूमि में नमी बढ़ने और ग्रामीणों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
Ambedkar Hospital Raipur: बिहार से रायपुर पहुंची 48 वर्षीय महिला की जटिल बाईपास सर्जरी सफल
Ambedkar Hospital Raipur: बिहार के मधुबनी जिले की 48 वर्षीय महिला की सफल कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) की गई। मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज था और पंपिंग क्षमता करीब 40 प्रतिशत थी। साथ ही भर्ती के समय ब्लड शुगर 500 mg/dL से अधिक था, जिसे पहले नियंत्रित किया गया। डॉ. कृष्णकांत साहू और उनकी टीम ने Beating Heart CABG तकनीक से सर्जरी की।
Chhattisgarh Universities: राज्यपाल रमेन डेका ने की विश्वविद्यालयों की समीक्षा, रिक्त पद जल्द भरने के निर्देश
Chhattisgarh Universities: राज्यपाल रमेन डेका ने विश्वविद्यालयों को आसपास के गांवों को गोद लेकर इनोवेशन और स्टार्टअप गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों को स्थानीय समस्याओं के समाधान, उद्यमिता, नशा मुक्ति अभियान और खेलकूद से जोड़ने पर जोर दिया।