Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund Yuva Udaan 2026: शंकराचार्य भवन में यु…
Yuva Udaan 2026 in Mahasamund (Image Source: PRO)
Yuva Udaan 2026 in Mahasamund (Image Source: PRO)
राज्य सरकार

Mahasamund Yuva Udaan 2026: शंकराचार्य भवन में युवा उड़ान कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं की ऊर्जा से गढ़ेगा विकसित छत्तीसगढ़

Mahasamund Yuva Udaan 2026: महासमुंद में युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में स्टार्टअप, नवाचार, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के अवसरों पर चर्चा हुई।

क
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 08:14 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund Yuva Udaan 2026: युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मक क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से आज शंकराचार्य भवन, महासमुंद में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद, मां भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया।

युवा शक्ति और विकास पर जनप्रतिनिधियों ने की चर्चा

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला पंचायत सदस्य जुगनू चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े एवं निधि चंद्राकर, पूर्व राज्य युवा आयोग सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, अमन वर्मा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकसित छत्तीसगढ़ तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं परिचर्चा आयोजित की गई। युवाओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं, विचार और सुझाव साझा किए।

छत्तीसगढ़ के युवा रचनात्मक और सकारात्मक सोच वाले - विश्व विजय सिंह तोमर

विजय सिंह तोमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा रचनात्मक और सकारात्मक सोच वाले हैं। वे अराजकता नहीं, बल्कि निर्माण और विकास में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में कभी भय का वातावरण था, वहां आज युवा शिक्षा, रोजगार और विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का उदाहरण देते हुए कहा कि यह बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि एक समय कहा जाता था कि ‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब’, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। खेल के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी कोरबा की संजू देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवाओं को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा और हुनर को पहचानें तथा उसे निखारने के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ लें।

अपनी ऊर्जा और क्षमता को पहचानने का अवसर है युवा उड़ान - प्रशांत श्रीवास्तव

पूर्व राज्य युवा आयोग सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि युवा उड़ान कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने, अपनी क्षमता पहचानने और अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने का अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी तरह अमन वर्मा ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जो युवा जागरूक होता है, वही आगे बढ़ता है और अपने साथ समाज को भी आगे ले जाता है। उन्होंने कहा कि युवा उड़ान कार्यक्रम युवाओं को अपने लक्ष्य और जिम्मेदारियों के प्रति संकल्पित होने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

युवा अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य चुनें - कलेक्टर विनय कुमार लंगेह

कलेक्टर ने हाल ही में आयोजित सेवा सेतु अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान से युवाओं को भी जोड़ा गया और युवाओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी रुचि, क्षमता और प्रतिभा के अनुरूप विषय और क्षेत्र का चयन करना चाहिए। जिस क्षेत्र में रुचि हो, उसी में पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ने पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि युवा का भविष्य भी प्रभावित करता है। युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की शक्ति है, इसलिए इसे सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें