Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल…
Theft at rice mill and stone factory in Mahasamund(image source : AI generated)
Theft at rice mill and stone factory in Mahasamund(image source : AI generated)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना

Mahasamund Theft: चोरों ने दो अलग-अलग व्यावसायिक ठिकानों में चोरी की। राइस मिल से चावल, सिलेंडर और तिरपाल, जबकि स्टोन फैक्ट्री से मशीनरी पार्ट्स चोरी हुए। कुल नुकसान करीब 45 हजार रुपए बताया गया है।

ग
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 11:48 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund Theft:  जिले में बेखौफ घूम रहे चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग व्यावसायिक ठिकानों में सेंधमारी कर पुलिस गश्त की दावों की पोल खोल दी है। अज्ञात चोरों ने एक राइस मिल और पत्थर उद्योग को निशाना बनाते हुए लगभग 45 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही मामलों की शिकायत महासमुंद थाने में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राइस मिल से चावल, सिलेंडर और तिरपाल पार; एक युवक पर संदेह

पहली घटना सालासर बालाजी फूड राइस मिल की है। मिल संचालक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 5 और 6 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोरों ने मिल परिसर में प्रवेश किया। चोरों ने अपना चेहरा गमछे से ढक रखा था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। वे मौके से 10 कट्टा चावल, एक एलपीजी गैस सिलेंडर और एक तिरपाल चोरी कर ले गए। कुल चुराए गए सामान की कीमत करीब 25,000 रुपए आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चोर सामान लादने के लिए वाहन संख्या CG 06 GZ 8886 का इस्तेमाल कर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में ग्राम खैरा निवासी 'कोमल' नाम के एक युवक पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताया है। पीड़ित का मानना है कि यदि पुलिस संदेही से कड़ाई से पूछताछ करे, तो चोरी गया सामान बरामद हो सकता है।

स्टोन फैक्ट्री से लाखों के मशीनरी पार्ट्स ले उड़े चोर

वहीं, दूसरी चोरी की वारदात ग्राम बिरकोनी में बिजली सब-स्टेशन के सामने स्थित एक पत्थर फर्सी उद्योग (स्टोन फैक्ट्री) में हुई। फैक्ट्री संचालक 6 अक्टूबर की रात करीब 10:00 बजे काम निपटाकर अपनी फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 7 अक्टूबर की सुबह जब वे करीब 6:00 बजे फैक्ट्री पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। फैक्ट्री के अंदर रखी पत्थर पॉलिश करने की मशीन के 4 नग डायमंड प्लेट और 09 नग गोंटा प्लेट गायब थे। गायब हुए सामान की कुल कीमत करीब 20,000 रुपये बताई जा रही है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

एक ही इलाके में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है। फिलहाल, महासमुंद पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और संदेही व अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें