Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: परसगढ़ी में आंगन मिलन सेवा …
Angan Milan Program in Parasgarhi(Image Source: CGDPR)
Angan Milan Program in Parasgarhi(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: परसगढ़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, पोषण और स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

Seva Sankalp Abhiyan: मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण के ग्राम पंचायत परसगढ़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और माताओं को पौष्टिक भोजन कराया गया, सुपोषण टोकरी वितरित की गई और मातृ योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान किया गया।

य
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 05:53 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: 6 अक्टूबर को सेक्टर मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण के ग्राम पंचायत परसगढ़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच बुद्धू सिंह की उपस्थिति में बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनभागीदारी के माध्यम से माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान 30 बच्चों को न्योता भोज कराया गया। इसी क्रम में “अन्न दान महादान” पहल के अंतर्गत 50 गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पौष्टिक भोजन कराया गया। माताओं और बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 सुपोषण टोकरी का वितरण किया गया। साथ ही सुपोषण थाली का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार में शामिल किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई।

हितग्राहियों से संवाद और सम्मान

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व योजना के हितग्राहियों से संवाद किया गया। हितग्राहियों ने योजनाओं से मिले लाभ एवं अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया तथा पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

आंगन मिलन कार्यक्रम में व्यंजन प्रतियोगिता के साथ एक मिनट प्रतियोगिता एवं कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन गतिविधियों ने कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के साथ सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया।

सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता के लिए कार्य कर रहीं मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। उनके योगदान की सराहना करते हुए ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को प्रभावी बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने अपने घर, आंगन एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें