Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: माना कैम्प आंगनबाड़ी का आंगन बना खुशि…
Anganwadi God Bharai and Annaprashan Program in Raipur (Image Source: Keertiman Media)
Anganwadi God Bharai and Annaprashan Program in Raipur (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Raipur News: माना कैम्प आंगनबाड़ी का आंगन बना खुशियों का घर, छलकी ममता और सेवा की भावनाएं

Raipur News: आंगनबाड़ी का आंगन उस समय खुशियों से भर उठा, जब यहां मातृत्व की नई उम्मीद और बच्चों के जीवन की नई शुरुआत एक साथ उत्सव में बदल गई। वार्ड क्रमांक 6, नई जमीन 4थी बटालियन, माना कैम्प स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-7 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्मों ने पूरे माहौल को भावनाओं, अपनत्व और खुशियों से भर दिया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 03:28 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 03:31 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: आंगनबाड़ी का आंगन उस समय खुशियों से भर उठा, जब यहां मातृत्व की नई उम्मीद और बच्चों के जीवन की नई शुरुआत एक साथ उत्सव में बदल गई। वार्ड क्रमांक 6, नई जमीन 4थी बटालियन, माना कैम्प स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-7 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्मों ने पूरे माहौल को भावनाओं, अपनत्व और खुशियों से भर दिया।
कार्यक्रम में गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म पारंपरिक तरीके से पूरी की गई। इस दौरान उनके आने वाले नन्हे मेहमान के स्वस्थ जीवन और सुखद भविष्य की कामना की गई। वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। बच्चों को पहली बार अन्न ग्रहण कराते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, बेहतर पोषण और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

जनप्रतिनिधियों ने निभाई सहभागिता

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद उर्मिला चौहान, अंजना चौधरी एवं ममता दास विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म में सहभागिता की और बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी शामिल होकर परिवारों की खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर माताओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान, स्वास्थ्य और नियमित देखभाल के महत्व की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पारंपरिक रस्मों को पूरा करना नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आंगनबाड़ी केंद्र से परिवारों के जुड़ाव को मजबूत करना भी रहा।

 जिम्मेदारी से आगे बढ़कर अपनापन

कार्यक्रम की खासियत केवल गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्मों तक सीमित नहीं रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना मित्र एवं सहायिका सविता ने पूरे आयोजन को आत्मीयता और सेवाभाव के साथ संभाला। माताओं के स्वागत से लेकर बच्चों की देखभाल, कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं तक दोनों की सक्रिय भूमिका रही। आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के बैठने और पोषण आहार मिलने की जगह नहीं है, बल्कि यह माताओं और बच्चों के लिए भरोसे, देखभाल और अपनत्व का केंद्र भी है। कार्यक्रम के दौरान यह भावना साफ नजर आई। 

सेवा करने वालों का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया। पार्षद उर्मिला चौहान ने उनके कार्यों और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “सेवा ही संकल्प है और जनसेवा ही सर्वोच्च धर्म है।उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, देखभाल और प्रारंभिक विकास के साथ माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सीमित संसाधनों के बीच भी वे लगातार बच्चों और परिवारों के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें