Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Kanker Census Training: अधिकारियों-कर्मचारियों का…
Image Source:Keertiman Media
Image Source:Keertiman Media
राज्य सरकार

Kanker Census Training: अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 12 अक्टूबर से शुरू

Kanker Census Training: कांकेर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 12 से 15 अक्टूबर तक दो बैचों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जनसंख्या गणना का मैदानी कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में किया जाएगा।

स
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 03:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kanker Census Training: जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना का मैदानी कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में जनवरी-फरवरी 2027 में संपादित किया जाएगा, इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जनगणना कार्य निदेशालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिला स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण दो बैचों में आयोजित किए जाएंगे, प्रथम बैच का प्रशिक्षण 12 एवं 13 अक्टूबर को तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 14 एवं 15 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जिला कार्यालय कांकेर के सभाकक्ष में आयोजित होगा।

प्रथम बैच में इन अधिकारियों को प्रशिक्षण

प्रथम बैच में 12 एवं 13 अक्टूबर को आयोजित प्रशिक्षण में अनुविभागीय जनगणना अधिकारियों कांकेर एवं भानुप्रतापपुर, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीणद्ध कांकेर, सरोना, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (शहर) कांकेर, नरहरपुर एवं भानुप्रतापपुर, नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी कांकेर, सरोना, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल तथा जनगणना लिपिक ग्रामीण एवं शहर प्रत्येक चार्ज से एक, तकनीकी सहायक ग्रामीण एवं शहर प्रत्येक चार्ज से एक तथा जिला जनगणना कार्यालय तकनीकी सहायक को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

द्वितीय बैच में इन अधिकारियों को प्रशिक्षण

इसी प्रकार 14 एवं 15 अक्टूबर को आयोजित द्वितीय बैच के प्रशिक्षण में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी पखांजूर, चारामा एवं अंतागढ़, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण) पखांजूर, चारामा, अंतागढ़, आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा एवं बांदे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (शहर) अंतागढ़, पखांजूर एवं चारामा, नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी चारामा, जनगणना लिपिक ग्रामीण एवं शहर प्रत्येक चार्ज से एक एवं तकनीकी सहायक ग्रामीण एवं शहर प्रत्येक चार्ज से एक को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जनगणना कार्य को समय-सीमा में शुद्धता के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए विभिन्न स्तरों के अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें