सरकारी सूचना
कुल 1354 खबरें
Viksit Bharat: धमतरी के गांव में जल सुरक्षा की पहल, सेंड फिल्टर से सहेजी जा रही पानी की हर बूंद
Viksit Bharat: धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड की ग्राम पंचायत मुल्ले में विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत सेंड फिल्टर का निर्माण किया गया है। 52 हजार रुपए की लागत से बनी इस जल संरचना का उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना है।
Dhamtari Tourism: विश्व पर्यटन दिवस पर धमतरी की नई पहचान, गंगरेल द्वीप बना आकर्षण
Dhamtari Tourism: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर धमतरी का गंगरेल द्वीप अनुभव आधारित पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां आइलैंड कैंपिंग, ट्रेकिंग, बोटिंग, फिशिंग और स्टार गेजिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को प्रकृति के करीब आने का अवसर दे रही हैं। गंगरेल सहित धमतरी के अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़कर जिले में जल, जंगल, संस्कृति और रोमांच आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है।
PM JANMAN Scheme: नकना-पहाड़पारा सड़क बनी विकास की कड़ी, ग्रामीणों को मिली नई सुविधा
PM JANMAN Scheme: प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM JANMAN) के तहत नकना से पहाड़पारा तक 6.30 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। 482.57 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क से करीब 130 आबादी वाली दूरस्थ जनजातीय बसाहट को बेहतर संपर्क मिला है। अब ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच में आसानी हो रही है।
Narayanpur Flood: माड़ीन नदी में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ में फंसे ग्रामीण को प्रशासन ने सुरक्षित निकाला
Narayanpur Flood: नारायणपुर जिले में भारी बारिश के चलते माड़ीन नदी उफान पर आ गई। तारागांव में नदी के बीच फंसे 55 वर्षीय ग्रामीण गोपी राम पटेल को प्रशासन, पुलिस और नगर सेना की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं कलमानार गांव के 9 परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
krishi vigyan kendra: सरगुजा में अरहर उत्पादन बढ़ाने की पहल, 55 हेक्टेयर में उन्नत खेती का प्रदर्शन
krishi vigyan kendra: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भरता दलहन मिशन के तहत अरहर की उन्नत खेती का प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 55 हेक्टेयर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अरहर-1 और छत्तीसगढ़ अरहर-2 किस्मों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया गया है। वैज्ञानिक किसानों को फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण और गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन की जानकारी दे रहे हैं।
Aangan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्र बने पोषण उत्सव के मंच, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
Aangan Milan Seva: छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू हुई आंगन मिलन सेवा के पहले दिन प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रमों के जरिए मातृ एवं शिशु पोषण, संतुलित आहार और योजनाओं की जानकारी दी गई।
Tasar Silk Farming: मिन्कापल्ली में तसर रेशम उत्पादन को बढ़ावा, 10 पालकों को मिले 5000 डिंब समूह
Tasar Silk Farming: मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए 10 रेशम पालक हितग्राहियों को 5000 स्वस्थ डिंब समूह वितरित किए गए। योजना के तहत शासन ने ₹70 हजार की सब्सिडी दी, जिससे ग्रामीण परिवारों को बेहतर गुणवत्ता वाले कोसा उत्पादन और अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।
India at United Nations: जयशंकर बोले- संघर्षों को रोकना जरूरी, नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर दें ध्यान
India at United Nations: UNGA में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक संघर्षों को लेकर चिंता जताते हुए नागरिक सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति, आतंकवाद और AI सहयोग पर भारत का रुख स्पष्ट किया।
Noni Sashaktikaran Yojana: बलरामपुर की दो बेटियों ने बढ़ाया हौसला, सरकारी मदद से जारी रखी पढ़ाई
Noni Sashaktikaran Yojana: बलरामपुर जिले की दो बेटियों पुष्पांजलि ऋषि और अनीता नाग को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली है। इस सहायता से दोनों अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं।
Chhattisgarh News: लंबे इंतजार के बाद बदला गांव का नाम, चंडालपुर को मिली चंदनपुर की पहचान
Chhattisgarh News: कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को राजपत्र की प्रति सौंपकर इस नई पहचान की जानकारी दी। नाम परिवर्तन की खुशी में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए सीसी रोड और सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 11.70 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
Chhattisgarh Health News: मोहला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दिव्यांगजनों को मिली बड़ी सुविधा
Chhattisgarh Health News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 नागरिकों की जांच की गई, जिनमें 34 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड की सुविधा मिली। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड वितरण, टीबी मरीजों को पोषण आहार और बुजुर्गों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए।
Swachhata Abhiyan: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया श्रमदान, दिलाई स्वच्छता की शपथ
Swachhata Abhiyan: रायपुर के मठपारा स्थित महाराजबंध तालाब में स्वच्छता ही सेवा और सेवा संकल्प अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नगर निगम टीम, ग्रीन आर्मी और नागरिकों ने श्रमदान किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अभियान में शामिल होकर स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का आह्वान किया और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।