Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी DMF Fund Scam: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी DMF Fund Scam: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh News: लंबे इंतजार के बाद बदला गांव क…
Chandalpur acquires the identity of Chandanpur.(Image Source: CGDPR)
Chandalpur acquires the identity of Chandanpur.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh News: लंबे इंतजार के बाद बदला गांव का नाम, चंडालपुर को मिली चंदनपुर की पहचान

Chhattisgarh News: कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को राजपत्र की प्रति सौंपकर इस नई पहचान की जानकारी दी। नाम परिवर्तन की खुशी में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए सीसी रोड और सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 11.70 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

क
प्रकाशित: 26 Sep 2026, 02:25 PM · अपडेट: 04 Nov 2026, 10:57 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गांव की नई पहचान का राजपत्र लेकर चंदनपुर पहुंचे। लंबे समय से नाम परिवर्तन की मांग कर रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्होंने राजपत्र की प्रति सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वागत के लिए जुटे रहे। मांग पूरी होने की खुशी में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। 
नाम परिवर्तन की खुशी के बीच उप मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए सीसी रोड और सामुदायिक भवन के लिए 11.70 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसमें आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में गांव का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को इसके लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। छत्तीसगढ़ शासन ने ग्राम चंदनपुर के नाम परिवर्तन का राजपत्र में विधिवत प्रकाशन कर दिया है। इसके साथ ही गांव का नया नाम अब सरकारी अभिलेखों और शासकीय वेब पोर्टल में स्थायी रूप से दर्ज रहेगा।

चंडालपुर से चंदनपुर तक का सफर पूरा, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी बधाई
ग्रामीणों की मांग पर बदला गांव का नाम

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामवासियों की ओर से लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों की भावना और मांग को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। इसके बाद मंत्रिमंडल स्तर पर चर्चा हुई, राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त हुई और अंततः राजपत्र में इसका प्रकाशन किया गया। उन्होंने कहा कि राजपत्र में प्रकाशन के बाद अब ‘चंदनपुर’ नाम सरकारी अभिलेखों और संबंधित शासकीय वेब पोर्टलों में दर्ज रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे भी अपने दैनिक व्यवहार और बोलचाल में गांव के नए नाम ‘चंदनपुर’ का उपयोग करें, ताकि आने वाली पीढि़यां इसी नाम से गांव को जानें और इसकी पहचान आगे भी कायम रहे।

इतिहास और संस्कृति से जुड़ी नई पहचान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के नाम केवल किसी स्थान की पहचान नहीं होते, बल्कि उनमें स्थानीय इतिहास, संस्कृति, परंपरा और जनभावनाएं भी जुड़ी होती हैं। चंदनपुर नाम से गांव को नई पहचान मिलना ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही भावना और मांग के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नाम परिवर्तन से क्षेत्र की स्थानीय पहचान और ग्रामवासियों की भावनाओं को मजबूती मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें