देश
कुल 2319 खबरें
हवाई वार पर पैनी नजर : भारत के 244 संवेदनशील जिलों में लगेगा अत्याधुनिक एयर रेड वॉर्निंग सिस्टम
भारत सरकार ने देश की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 244 संवेदनशील और सीमावर्ती जिलों में अत्याधुनिक Air Raid Warning System (ARWS) स्थापित करने की योजना बनाई है। यह AI और आधुनिक रडार नेटवर्क से जुड़ा सिस्टम ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमानों जैसे हवाई खतरों का रियल-टाइम पता लगाकर नागरिकों और प्रशासन को तुरंत चेतावनी देगा।
जल संकट का डर : भारत ने तय की चिनाब-ब्यास लिंक टनल की डेडलाइन, बदल जाएगा नदियों का भूगोल!
भारत सरकार ने ₹2,352 करोड़ की महत्वाकांक्षी चिनाब-ब्यास लिंक टनल परियोजना को 31 जुलाई 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में बनने वाली यह परियोजना चिनाब नदी के अतिरिक्त पानी को ब्यास बेसिन में मोड़ने का काम करेगी।
ड्रैगन के एकाधिकार को झटका : सफेद सोने के सबसे बड़े गढ़ चिली ने भारत के लिए खोले दरवाजे, होने जा रही है महाडील!
भारत और चिली के बीच चल रही CEPA वार्ता से क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन में बड़ा बदलाव संभव है। चिली के विशाल लिथियम और कॉपर भंडार भारत को EV, सोलर और सेमीकंडक्टर सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे चीन पर निर्भरता कम होने की संभावना है।
चंदेरी झील विवाद : जल गंगा संवर्धन या माफिया का संवर्धन? CS की फटकार भी बेअसर
मध्य प्रदेश के अशोकनगर स्थित चंदेरी झील में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का दावा है कि झील से गहरीकरण की आड़ में कीमती कोपरा निकालकर रोजाना 50–60 ओवरलोड ट्रकों से अवैध रूप से बेचा जा रहा है। इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।
महाकुंभ सिंहस्थ : उज्जैन में नहीं लगेगी नो-एंट्री, इंदौर बनेगा मेगा होल्डिंग हब
मध्य प्रदेश सरकार सिंहस्थ 2028 को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए अभी से बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है। इस योजना के तहत उज्जैन में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंदौर को सपोर्ट सिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इंदौर-उज्जैन मार्गों पर सैटेलाइट पार्किंग और होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जहाँ जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को रोका जाएगा और बाद में चरणबद्ध तरीके से उज्जैन भेजा जाएगा।
संकट की तपिश : कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹42 और महंगा, दिल्ली में कीमत ₹3,113 के पार
1 जून को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर ₹42 और कोलकाता में ₹53.50 महंगा हुआ है। वहीं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Bank Holidays : जून में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की पूरी लिस्ट और निपटने के तरीके
जून 2026 में बैंक ग्राहकों को अपने जरूरी काम पहले से प्लान करने की जरूरत होगी, क्योंकि RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार विभिन्न राज्यों में बैंक शाखाएं कुल 13 दिनों तक बंद रहेंगी। इनमें सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा YMA Day, राजा संक्रांति, महाराणा प्रताप जयंती, श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस, मुहर्रम और रेमना नी जैसे क्षेत्रीय व धार्मिक अवकाश शामिल हैं।
सियासी उबाल : अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर से बहा खून, भाजपा पर आरोप
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव के बीच टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee पर हुगली के चंडीतला में कथित हमला हुआ। वह गिरफ्तार पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे, तभी भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके सिर पर भारी गेंद और पत्थर फेंके गए, जिससे उन्हें चोट लगी।
सबमरीन डील : हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की ताकत, जर्मनी के साथ 6 सबमरीन डील
भारत और जर्मनी के बीच छह आधुनिक पारंपरिक पनडुब्बियों (कन्वेंशनल सबमरीन) के निर्माण को लेकर बहुप्रतीक्षित रक्षा समझौता अगले कुछ महीनों में अंतिम रूप ले सकता है। इस परियोजना के तहत भारत को अत्याधुनिक तकनीक हस्तांतरण (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) का भी लाभ मिलेगा।
बादलों से ऊपर महादेव : रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं के साथ शुरू हुई तुंगनाथ यात्रा, आस्था, एडवेंचर और हिमालय का अद्भुत संगम
उत्तराखंड का तुंगनाथ धाम, जो दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है, वर्ष 2026 में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। कपाट खुलने के शुरुआती 35 दिनों में ही करीब 47,000 भक्त दर्शन कर चुके हैं। चोपता से तुंगनाथ और चंद्रशिला तक का ट्रेक धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर का अनूठा अनुभव प्रदान करता है।
सीमा सुरक्षा : BSF पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग कार्य तेज
भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती गांवों में वर्षों से घुसपैठ, तस्करी और फसल चोरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संवेदनशील इलाकों में फेंसिंग का काम तेज कर दिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूत बाड़ लगने के बाद न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि खेतों में तैयार फसलों को होने वाले नुकसान और चोरी की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। लोगों को उम्मीद है कि अब वे बिना किसी डर के खेती कर सकेंगे और रात में चैन की नींद सो पाएंगे।
बंगाल में सियासी उबाल : डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला, फेंके अंडे और फाड़े कपड़े
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में शनिवार (30 मई) को उस समय भारी तनाव और अराजकता फैल गई, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद Abhishek Banerjee पर कथित तौर पर उग्र भीड़ ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला कर दिया।