Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा

रायगढ़

204 खबरें

वन मंडल में हाहाकार : 17 दिनों में 3 हाथी शावकों की मौत से हड़कंप, हाईटेक सर्विलांस और थर्मल ड्रोन से छावनी में बदला जंगल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में 17 दिनों के भीतर तीन हाथी शावकों की रहस्यमयी मौत से वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हाथियों की सुरक्षा के लिए 3 थर्मल ड्रोन, 8 ट्रैप कैमरे और 140 ट्रैकर्स तैनात किए गए हैं। विभाग पानी के तालाबों और डैमों को “डेथ ट्रैप” मानते हुए उनका सेफ्टी ऑडिट भी कर रहा है।
कीर्तिमान न्यूज 27 May 2026
ममता की मर्मभेदी चीख : रायगढ़ के जंगलों में मृत बच्चे को सूंड से जगाती रही हथिनी, झुंड के 39 हाथियों के क्रंदन से कांपा आसमान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन प्रभाग में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 39 हाथियों के झुंड में शामिल एक नवजात शावक गहरे तालाब में डूबकर मर गया। इसके बाद उसकी मां हथिनी पूरी रात और सुबह तक अपने मृत बच्चे के पास बैठी रही और उसे जगाने की कोशिश करती रही।
कीर्तिमान न्यूज 27 May 2026
कलेक्ट्रेट घेराव : बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर प्रदर्शन
बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार बिजली कटौती, पेयजल संकट, अस्पताल की खराब सुविधाएं और 5-6 महीनों से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन से आम जनता परेशान है।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
सनसनीखेज हत्याकांड : हत्या की गुत्थी सुलझाने में डॉग स्क्वायड का कमाल, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरभौना जंगल में युवक शिव राठिया की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड की खोजी कुतिया ‘रूबी’ ने घटनास्थल से सुराग पकड़कर पुलिस को दो संदिग्ध युवकों तक पहुंचाया। पहचान परेड के दौरान भी रूबी ने दोनों पर झपट्टा मारकर पुलिस को अहम संकेत दिए। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की जांच जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
हाईवे हादसा: बिना लाइसेंस ट्रेलर से मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेलर चलाने के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें छोटा हाथी वाहन चालक दशरथ साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया कि ट्रेलर चालक इमरान खान के पास लाइसेंस नहीं था और वह लापरवाही से भारी वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए धारा 105 बीएनएस (मानव वध) जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया और ट्रेलर वाहन जब्त कर लिया।
कीर्तिमान डेस्क 21 May 2026
प्रशासन का हंटर : नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला पेट्रोल पंप सील, इधर लगातार दूसरी बार बढ़े तेल के दाम, जनता बेहाल
छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में ईंधन संकट और प्रशासनिक कार्रवाई ने एक साथ हलचल मचा दी है। खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप पर सुरक्षा मानकों और उपभोक्ता सुविधाओं में गंभीर लापरवाही पाए जाने के बाद प्रशासन ने सोमवार रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंप को तत्काल सील कर दिया। वहीं दूसरी ओर, पिछले चार दिनों में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है।
कीर्तिमान न्यूज 19 May 2026
ऑपरेशन प्रहार : रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक भर कबाड़ और हजारों किलो सरिया जब्त
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ और चोरी के सामान के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपये की संदिग्ध संपत्ति जब्त की है। थाना जूटमिल पुलिस ने एक ट्रक से 24 टन कबाड़ बरामद किया, जबकि थाना छाल पुलिस ने 53 क्विंटल सरिया जब्त किया। दोनों मामलों में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी के माल और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
निगम की कार्रवाई : मिक्स कचरा देने पर 3 मशहूर होटलों पर लगा जुर्माना, दोबारा गलती करने पर 5000 की चेतावनी
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गांधी चौक से अग्रसेन चौक तक चलाए गए विशेष जांच अभियान में तीन प्रमुख होटलों को मिक्स कचरा देने पर ₹2,000-₹2,000 का जुर्माना लगाया गया। निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा नियम तोड़ने पर सीधे ₹5,000 का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कीर्तिमान न्यूज 19 May 2026
हाथी का आतंक : लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को कुचला; इलाके में 135 हाथियों का डेरा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज में एक जंगली हाथी ने 55 वर्षीय ग्रामीण मालिकराम बंजारा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गए। वह जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। अगले दिन उनका शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग के अनुसार, इलाके में एक अकेला हाथी लगातार घूम रहा था और संभवतः उसी ने हमला किया।
कीर्तिमान न्यूज 17 May 2026
जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद
रायगढ़ के रामलीला मैदान रोड स्थित जानकी होटल में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में होटल के काउंटर से बड़ी मात्रा में बीयर और शराब के साथ नकदी बरामद की गई। पुलिस ने होटल मैनेजर सुरेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पूछताछ में लंबे समय से होटल की आड़ में अवैध शराब बिक्री करने की बात स्वीकार की।
कीर्तिमान न्यूज 15 May 2026
सट्टा नेटवर्क : रायगढ़ में करोड़ों का सट्टा कांड, फ्लैट से मिला 1.03 करोड़ कैश
रायगढ़ पुलिस ने आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। चक्रधरनगर स्थित कृष्ण प्राइड टावर के फ्लैट नंबर 505 में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और वित्तीय दस्तावेज बरामद किए। मामले में करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार फरार है।
कीर्तिमान न्यूज 14 May 2026
सनसनी : डैम किनारे जंगल में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, पहचान छिपाने पत्थर से कुचला चेहरा
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित तुमीडीह डैम के पास जंगल में 20-22 वर्षीय अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के थानों में गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें