रायपुर संभाग
297 खबरें
खरीफ 2026 : यूरिया, डीएपी समेत सभी उर्वरकों की नई दरें जारी, अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई
खरीफ सीजन 2026 के लिए कृषि विभाग ने किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न रासायनिक उर्वरकों की विक्रय दरें निर्धारित कर दी हैं। यूरिया 266.50 रुपये प्रति बोरी, डीएपी अधिकतम 1350 रुपये तथा विभिन्न एनपीके उर्वरकों की दरें भी तय की गई हैं। इसके अलावा एसएसपी, पोटाश, टीएसपी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की कीमतें भी जारी की गई हैं।
कृषि विकास को नई दिशा : समीक्षा बैठक में खरीफ तैयारी, खाद-बीज आपूर्ति और जैविक खेती पर जोर
छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर खरीफ सीजन की तैयारियों, खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने, फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बड़ा एक्शन : किराना दुकान की आड़ में चल रहा धंधा उजागर, 128 पौवा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी रामखिलावन सिन्हा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 128 पौवा देशी शराब (लगभग 23.04 लीटर) और 11,540 रुपये की सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सुशासन तिहार : योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचा
सुशासन तिहार-2026 के तहत जिले में आयोजित समाधान शिविरों में खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से संबंधित 3936 आवेदनों का त्वरित परीक्षण एवं निराकरण किया। इस प्रक्रिया में 1127 नए सदस्यों के नाम जोड़े गए तथा बीपीएल एवं एपीएल श्रेणी के नए राशन कार्ड जारी कर कुल 1301 हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। साथ ही 255 राशन कार्डों में मुखिया परिवर्तन भी किया गया।
पारदर्शिता की मिसाल : महासमुंद में आवेदनों के निराकरण की सूचना सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रही
महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के साथ-साथ हितग्राहियों को उनके प्रकरणों की स्थिति की जानकारी फोन के माध्यम से दी जा रही है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अधिकारी सीधे हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें योजनाओं से संबंधित अपडेट उपलब्ध करा रहे हैं। इस पहल से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
पॉलीटेक्निक प्रवेश 2026-27 : महासमुंद पॉलीटेक्निक में 120 सीटों पर प्रवेश, छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कम्प्यूटर साइंस शाखाओं की कुल 120 सीटों पर पीपीटी मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। काउंसिलिंग तीन चरणों में आयोजित होगी, जिसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन कर संस्थान एवं शाखा का चयन कर सकते हैं।
समीक्षा बैठक : सीईओ मंडावी ने मनरेगा, आवास और स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
जनपद पंचायत महासमुंद के सीईओ श्री बी.एस. मंडावी ने झलप क्लस्टर की पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों और आवास मित्रों की समीक्षा बैठक लेकर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर दिया।
प्रशासन सख्त : सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, नेशनल हाईवे, यातायात पुलिस एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम ने जिले के चिन्हित ब्लैकस्पॉट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं के कारणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक उपायों के निर्देश दिए गए।
NEET-2026 : 21 जून को जिले के 5 केंद्रों में परीक्षा, 1242 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जिले में 21 जून 2026 को NEET-2026 परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 1242 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 1:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
अवैध खनन पर शिकंजा : बसना-सरायपाली क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई तेज
कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग ने बसना और सरायपाली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ग्राम खेमड़ा में 23 हाईवा रेत का अवैध भंडारण मिला, जिस पर नोटिस जारी किया गया। वहीं बोईरलामी क्षेत्र में अवैध खनन में उपयोग हो रही एक मशीन और हाईवा वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। विभाग ने आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
खेत बचाओ अभियान : 20 ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल का आयोजन
जिले में खेत बचाओ अभियान के तहत 30 जून तक कृषक चौपाल एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महासमुंद, पिथौरा और सरायपाली के 20 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम हुए, जिनमें किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग और प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक खेती, हरी खाद, जैव उर्वरक एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी।
बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी में नगर सैनिक गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क उजागर करने की जांच तेज
धमतरी पुलिस ने एनडीपीएस मामले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक नगर सैनिक महेश सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अप्रैल 2026 में दर्ज इस मामले में पहले ही पति-पत्नी को 1.660 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा जा चुका था। पुलिस जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चला रही है।