रायपुर संभाग
राजधानी क्षेत्र: महानदी का उद्गम, राजिम का त्रिवेणी संगम और सिरपुर की धरोहर
कुल 713 खबरें
गांव में कुल्हाड़ी लेकर सड़कों पर दौड़ा युवक, एक की हत्या, 7 घंटे के कड़े ड्रामे के बाद आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद के पेंड्रा गांव में युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कई घंटे तक हथियार लेकर गांव में घूमता रहा और फिर कमरे में बंद हो गया। पुलिस ने करीब 5 से 7 घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
सड़क पर धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम खैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
फरफौद में गूंजा मेरा भारत-नशामुक्त भारत’ का संदेश, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
ग्राम फरफौद में नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूलों और मैट्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।
वीर जवानों के लिए छात्राओं ने बनाई 250 हस्तनिर्मित राखियां
गोढ़ी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के सम्मान में अपने हाथों से 250 राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने जवानों की सलामती की कामना करते हुए राखियां कलेक्टर को सौंपीं।
नशामुक्त भारत का संकल्प: तुलसी-सकरी स्कूल के विद्यार्थियों ने ली सामूहिक प्रतिज्ञा
तुलसी-सकरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के लाभों की जानकारी दी गई।
स्कूल पहुंचे जनपद सीईओ, विकास कार्यों का लिया जायजा, ग्रामीणों की मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा
जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेंद्र प्रसाद पांडे ने ग्राम पंचायत कुकरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
नवागांव शासकीय नवीन महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
नवागांव सेक्टर-28 स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि देवराज जांगड़े ने ध्वजारोहण कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक संबोधन आकर्षण का केंद्र रहे।
रीवां संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने दिखाया शानदार प्रर्दशन
ग्राम भारती जिला रायपुर के संकुल रीवां अंतर्गत सात विद्यालयों की संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर फरफौद में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में मंदिर हसौद, रीवां, भानसोज, फरफौद, गुल्लू, खौली और चंदखुरी विद्यालयों के करीब 150 भैया-बहनों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
अमसेना स्कूल में नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
अमसेना स्थित गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नव निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. दिलीप झा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जबकि सरपंच भोजराम साहू ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
43वीं बार रक्तदान कर खोमन बने जरूरतमंदों के लिए मिसाल
गायत्री परिवार एवं विवेकानंद बेस्ट युवा मंडल लखौली से जुड़े खोमन ने जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर में 43वीं बार रक्तदान किया। उनके इस सेवाभाव और निरंतर रक्तदान अभियान की परिजनों, साथियों और संस्था सदस्यों ने सराहना की। खोमन का प्रयास समाज में मानवता और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है।
अन्नकूट महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
आरंग ब्लॉक के ग्राम कुम्हारी स्थित अन्नकूट महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। संस्था अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में CEO, कर्मचारी, ग्रामीण और महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भाग लिया और देश की एकता, अखंडता व विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
स्वतंत्रता दिवस पर सेंध लेक में हुड़दंग पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त की बाइकें
रायपुर के सेंध लेक पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए और नो-पार्किंग में खड़े 59 वाहनों के ई-चालान काटे। नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई।