रायपुर संभाग
राजधानी क्षेत्र: महानदी का उद्गम, राजिम का त्रिवेणी संगम और सिरपुर की धरोहर
कुल 713 खबरें
रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया।
डीघारी में नागपंचमी की अनोखी परंपरा, सर्पों की रक्षा का निभाया जाता है संकल्प
छत्तीसगढ़ के आरंग विकासखंड का ग्राम डीघारी ‘सर्प की वरदानी’ के नाम से प्रसिद्ध है। लोककथा के अनुसार मालगुजार पोहकल दुबे को नागदेवता से मिले वरदान के बाद गाँव में सर्पों को न मारने की परंपरा शुरू हुई। आज भी नागपंचमी पर ग्रामीण सामूहिक पूजा करते हैं और सर्प दिखने पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ते हैं। यह परंपरा लोकविश्वास, जीव-दया और ग्रामीण एकजुटता की मिसाल बनी हुई है।
गनौद, बकतरा और खौली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गनौद, बकतरा और खौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्कूलों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट और विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। खौली आरोग्य मंदिर में भी ध्वजारोहण के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर देवरी स्कूल में दिखा उत्साह, छात्रों ने किया नगर भ्रमण
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
54 एकड़ जमीन को लेकर रसनी में विरोध, प्रशासन के आश्वासन पर 10 दिन टला आंदोलन
रसनी की 54 एकड़ शासकीय भूमि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को सौंपने के विरोध में ग्रामीणों ने 15 अगस्त को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन चक्काजाम 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 10 दिनों में ठोस समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से नेशनल हाईवे पर बेमियादी चक्काजाम करेंगे।
सीमा पर तैनात जवानों के लिए छात्राओं ने तैयार किए रक्षा-सूत्र, साथ भेजेंगी पवित्र मिट्टी
“सिपाही रक्षा सूत्र-2026” अभियान के तहत गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना की छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखियां और शुभकामना संदेश तैयार किए। जवानों के सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ तिलक के लिए पवित्र मिट्टी भी भेजी जाएगी।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हुलिया जारी कर पहचान की कोशिश
नया रायपुर-लखौली अपलाइन पर 13 अगस्त की रात ट्रेन की चपेट में आने से 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। मंदिर हसौद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के लिए लोगों से सहयोग मांगा है।
आरंग के स्कूलों में नशामुक्ति की मुहिम, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा
आरंग के तीन स्कूलों में नशामुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली।
बकतरा में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्कूल आहता और प्रार्थना शेड की घोषणा की
ग्राम बकतरा में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने करीब 40 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आहता और प्रार्थना शेड निर्माण की भी घोषणा की।
लोकार्पण के बाद भी नए आत्मानंद स्कूल भवन में नहीं लगीं कक्षाएं, हैंडओवर की उठी मांग
समोदानगर में नवीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भवन का लोकार्पण होने के बावजूद अब तक कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। वर्तमान में स्कूल दो पालियों में संचालित हो रहा है। शाला विकास समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भवन जल्द शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर नियमित कक्षाएं शुरू करने की मांग की है।
लखौली में 11.44 हेक्टेयर कृषि भूमि अधिग्रहण का विरोध, 35 खसरों को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा
आरंग तहसील के ग्राम लखौली में औद्योगिक प्रयोजन के लिए 35 खसरों की 11.44 हेक्टेयर निजी कृषि भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण का किसानों ने विरोध किया है। सरपंच हिरामन साहू के नेतृत्व में प्रभावित किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की।
आधी रात दो गुटों में खूनी संघर्ष: जमकर चले चाकू-तलवार, दो युवक गंभीर घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी और गोढ़ी के दो गुटों के बीच रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि टेकारी के एक आपराधिक रिकॉर्डधारी युवक की कथित चुनौती के बाद गोढ़ी का गुट टेकारी पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और चाकू-तलवार से हमला हो गया। घटना में टेकारी निवासी अंगेश्वर उर्फ प्रेम और योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए।