Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Arang News: विवादों में घिरे बेमेतरा CMHO डॉ. अमृ…
Bemetara CMHO suspension news ( Image Source - Keertiman Media )
Bemetara CMHO suspension news ( Image Source - Keertiman Media )
रायपुर संभाग

Arang News: विवादों में घिरे बेमेतरा CMHO डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर, तत्काल प्रभाव से निलंबित

Arang News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा CMHO डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर को CHO संघ की शिकायतों और राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संघ ने उन पर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, नियमों के विपरीत कार्य लेने और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।

कीर्तिमान न्यूज
16 Sep 2026, 03:55 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang News: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) संघ के लगातार विरोध और कड़े रुख के आगे आखिरकार स्वास्थ्य विभाग को झुकना ही पड़ा। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर पर लगे गंभीर आरोपों की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन की ओर से 15 सितंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

क्या था पूरा मामला ? 

बेमेतरा में पदस्थ डॉ. रोहलदेकर के खिलाफ CHO संघ लंबे समय से मुखर था। संघ ने उन पर महिला स्वास्थकर्मियों से अभद्रता, बैठकों में अमर्यादित व्यवहार और कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा एनएचएम (NHM) के नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों का गलत तरीके से वेतन रोकने की शिकायत भी शासन से की गई थी। 

कलेक्टर कार्यालय का किया था ऐतिहासिक घेराव

प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने पर बीते 18 अगस्त को प्रदेश भर से आए करीब एक हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने बेमेतरा में एकजुट होकर बड़ा प्रदर्शन किया था। कचहरी चौक से निकली इस रैली के बाद संघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जांच पूरी होने तक CMHO को पद से हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग रखी थी। उस वक्त मिले आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने सरकार को 14 दिन का समय दिया था।

जांच में सही पाए गए आरोप 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य स्तर पर बनाई गई जांच टीम ने जब पड़ताल की, तो संघ द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट आते ही शासन ने डॉ. रोहलदेकर के निलंबन का फरमान जारी कर दिया। 

कर्मचारियों ने बताया स्वाभिमान की जीत 

कार्रवाई के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए थी। कर्मचारियों को उम्मीद है कि आगे की विभागीय जांच भी इसी तरह पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें