रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1906 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में बारिश का रिकॉर्ड मजबूत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 166% ज्यादा वर्षा
Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 अगस्त 2026 तक औसतन 855.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो 10 साल के औसत से 100.8% है। बलरामपुर में 157.7% और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 166% बारिश दर्ज हुई, जबकि कांकेर, मोहला-मानपुर और सरगुजा जैसे जिलों में वर्षा की कमी बनी हुई है।
PM Awas Yojana: रक्षा सूत्र के साथ विकास का संकल्प, पीएम आवास हितग्राहियों ने लिया घर पूरा करने का प्रण
PM Awas Yojana: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में रक्षाबंधन को विकास से जोड़ते हुए अनूठी पहल की गई। ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को रक्षा सूत्र बांधकर अधूरे और निर्माणाधीन आवास निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प दिलाया गया।
Raksha Bandhan: आत्मसमर्पित महिला माओवादियों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
Raksha Bandhan: अबूझमाड़ में रक्षाबंधन पर शांति और विश्वास की नई तस्वीर देखने को मिली। आत्मसमर्पित महिला माओवादियों ने नारायणपुर डीआरजी परिसर में पुलिस जवानों और अधिकारियों को राखी बांधी। इस पहल ने हिंसा से दूर मुख्यधारा में लौटने और पुलिस-समाज के बीच बढ़ते भरोसे का संदेश दिया।
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की धूम, CM साय को बहनों ने बांधी राखी
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। CM साय ने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।
Animal Husbandry: पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह, धमतरी में 93 पशुपालकों को मिला KCC ऋण
Animal Husbandry: धमतरी जिले में पशुपालन को व्यवस्थित और लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 93 पशुपालकों के 98.62 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत हुए हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने 82 पशुपालकों को 83.92 लाख रुपये से अधिक का ऋण दिया। KCC से पशुपालकों को चारा, दवा, टीकाकरण और पशु चिकित्सा जैसी जरूरतों के लिए समय पर पूंजी मिल रही है।
surrendered Maoists: आत्मसमर्पित माओवादियों ने DRG जवानों को बांधी राखी
surrendered Maoists: भानुप्रतापपुर के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने DRG जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। कौशल प्रशिक्षण से राखी बनाने वाली शांति कवाची ने इसे नई जिंदगी और समाज की मुख्यधारा में लौटने का भावुक अनुभव बताया।
Raksha Bandhan: दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर कोपल वाणी के श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों और मिनी मार्वेल्स स्कूल के बच्चों ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका को अपने हाथों से बनाई राखियां बांधीं। राज्यपाल ने बच्चों के स्नेह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद और उपहार दिए।
CG Teacher Attendance: नेटवर्क न होने पर भी लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, एप में ऑफलाइन मोड शुरू
छत्तीसगढ़ के विद्या समीक्षा केंद्र एप में ऑफलाइन मोड और बायोमीट्रिक सुविधा जोड़ी गई है। अब शिक्षक बिना नेटवर्क के भी हाजिरी दर्ज कर सकेंगे और इंटरनेट मिलते ही डेटा सर्वर पर अपडेट हो जाएगा।
Khelo India Samvad: NIT रायपुर में अरुण साव ने युवाओं को दिया संदेश
Khelo India Samvad: रायपुर के NIT में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित हुआ। अरुण साव ने युवाओं से नशे से दूर रहकर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ-आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी शामिल हुए।
Ghotul Tradition: गोलियों की गूंज की जगह अब मांदर की थाप, अबूझमाड़ में लौट रही घोटुल की रौनक
Ghotul Tradition: नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा हालात बेहतर होने के साथ आदिवासी समाज की पारंपरिक घोटुल परंपरा फिर जीवंत हो रही है। अंदरूनी गांवों में ग्रामीण प्राकृतिक सामग्रियों से घोटुल तैयार कर रहे हैं, जहां युवा बुजुर्गों से लोकगीत, नृत्य, सामाजिक अनुशासन और जीवनोपयोगी परंपराएं सीख रहे हैं। कभी नक्सली हिंसा के कारण थम चुकी शामें अब मांदर की थाप और ‘चेलिक-मोटियारिन’ के लोकगीतों से गूंजने लगी हैं।
CG Politics: UCC के विरोध में कांग्रेस, बिजली वितरण में निजी भागीदारी पर भी बैज ने उठाए सवाल
CG Politics: छत्तीसगढ़ में UCC और बिजली वितरण में निजी भागीदारी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने UCC को आदिवासी हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध किया। साथ ही बिजली वितरण में निजी कंपनी की भागीदारी पर भी सरकार को घेरा।
Science on Wheels: CM साय ने वाहन को दिखाई हरी झंडी
Science on Wheels: CM विष्णु देव साय ने बगिया में ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को रवाना किया। चलती विज्ञानशाला से विद्यार्थी प्रयोग, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष विज्ञान सीखेंगे।