रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1906 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Bastar Students MBBS Selection: ज्ञानगुड़ी कोचिंग संस्थान का कमाल, 4 छात्रों ने पहले राउंड में हासिल की MBBS सीट
Bastar Students MBBS Selection: बस्तर जिला प्रशासन की निशुल्क ज्ञानगुड़ी कोचिंग के चार विद्यार्थियों ने NEET की पहले चरण की काउंसलिंग में सफलता हासिल कर शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट प्राप्त की। 90 विद्यार्थियों में से 50 ने NEET क्वालिफाई किया।
Veer Narayan Singh Statue: आदिवासी महासम्मेलन में अरुण साव का बड़ा ऐलान, बेमेतरा को 6 करोड़ की सौगात
Veer Narayan Singh Statue: बेमेतरा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। आदिवासी महासम्मेलन में उन्होंने गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख और विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये की घोषणा की।
Dhamtari Tourism: धमतरी बना छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हब, गंगरेल से नरहरा तक उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Dhamtari Tourism: धमतरी में मानसून के दौरान पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है। गंगरेल, रुद्री डैम, माडमसिल्ली और नरहरा जलप्रपात समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ी है। कयाकिंग, बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स युवाओं के खास आकर्षण बने हैं।
scientific fish farming: कामिनी रोहतिया ने वैज्ञानिक मत्स्य पालन से बढ़ाई आमदनी, बनीं किसानों की मिसाल
scientific fish farming: खोंगापानी की मत्स्य कृषक कामिनी रोहतिया ने वर्ष 2022 में मत्स्य विभाग के सहयोग से करीब एक हेक्टेयर तालाब में वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन शुरू किया। करीब 5 हजार फिंगरलिंग्स के संचयन, बेहतर तालाब प्रबंधन और विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन से उन्हें अब सालाना लगभग 2 लाख रुपए का लाभ मिल रहा है। उनका अनुभव दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणादायक है।
PM Surya Ghar Yojana: सुकमा में सौर ऊर्जा से बदली परिवार की तस्वीर, ₹4 हजार तक का बिजली बिल हुआ शून्य
PM Surya Ghar Yojana: सुकमा के कुम्हाररास निवासी बुद्धिमंत पटारी के परिवार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर बिजली बिल को शून्य कर दिया। केंद्र से ₹78 हजार और राज्य सरकार से ₹30 हजार की सब्सिडी मिलने से सौर ऊर्जा अपनाना आसान हुआ। इससे परिवार को हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है।
National Sports Day: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर IGKV में निकली साइक्लिंग रैली
National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में संडे ऑन साइकिल का आयोजन हुआ। करीब 5 किमी की साइक्लिंग रैली में छात्रों और विश्वविद्यालय परिवार ने हिस्सा लेकर फिटनेस व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात
Swine Flu Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 115 हो गई है, जबकि 28 मरीजों का इलाज जारी है। रायपुर और दुर्ग में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
Bastar News: छिंदनार में पहली बार ग्रामीणों ने सुनी मन की बात
Bastar News: दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में ग्रामीणों ने पहली बार सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम अटामी भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। यह आयोजन नक्सलवाद के बाद बस्तर में लौटती शांति और विकास की बदलती तस्वीर के रूप में देखा गया।
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया मंच, 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ दिए जाएंगे। होटल, टूर ऑपरेटर, जिला, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म समेत 10 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार की राशि और मेमेंटो मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।
Jashpur fish farming: सरकारी तालाब से स्वरोजगार तक, जशपुर की महिला समूहों ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल
Jashpur fish farming: जशपुर जिले में महिला स्व-सहायता समूहों ने शासकीय तालाबों में मछली पालन को आजीविका का मजबूत साधन बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। मनोरा के भभरी और दुलदुला के सिमड़ा की महिला समूह सालाना लाखों रुपये का मछली कारोबार कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं।
Mann Ki Baat: मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुना पीएम मोदी का संबोधन, संस्कृति और युवाओं पर दिया जोर
Mann Ki Baat: रायपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में संस्कृति, युवा, स्वच्छता, कृषि और Vocal for Local जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
Mann Ki Baat: शासकीय बालिका गृह में बच्चों ने सुनी मन की बात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बेटियों से किया संवाद
Mann Ki Baat: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हर बेटी को सुरक्षित माहौल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बालिका गृह की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए बेहतर सुविधाएं व मार्गदर्शन देने की बात कही।