रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1906 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग
छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा और राज्यों के अधिकारों को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर राज्य के राजस्व और वित्तीय अधिकारों पर सवाल उठाए हैं। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर भ्रम और राजनीतिक भय पैदा करने का आरोप लगाया।
सुकमा में 24 अगस्त को मेगा कैंप, 30 गांवों में बनेंगे आयुष्मान कार्ड
सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के 30 गांवों में 24 अगस्त को मेगा आयुष्मान कैंप लगाया जाएगा। सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलने वाले इस अभियान में 186 टीमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से नजदीकी कैंप में पहुंचकर कार्ड बनवाने की अपील की है, ताकि उन्हें शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस
छत्तीसगढ़ में बदलते मौसम और बारिश के बीच स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 38 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें अकेले रायपुर के 25 मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की जांच बढ़ा दी है। विशेषज्ञों ने तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।
रक्षाबंधन पर जवानों को मिला बहनों का स्नेह, सुकमा प्रशासन ने भेजी राखियां
रक्षाबंधन के अवसर पर सुकमा जिला प्रशासन ने ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत सुरक्षा जवानों के लिए राखियां भेंट कीं। इन राखियों को जिले के दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचाया जाएगा। पहल का उद्देश्य परिवार से दूर जवानों तक बहनों का स्नेह, शुभकामनाएं और अपनत्व पहुंचाना है।
कोरबा में हाथी मित्र दल को वन मंत्री ने बांटे मोटरसाइकिल और सुरक्षा उपकरण
छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने के लिए वन विभाग हाथी मित्र दल को जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहा है। कोरबा प्रवास के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने दल के सदस्यों को सुरक्षा किट वितरित की और हाथियों की निगरानी, ग्रामीणों को समय पर अलर्ट करने तथा मैदानी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।
धमतरी में जनजातीय कारीगर मेले का आयोजन, 20 कलाकारों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल
धमतरी के लाइवलीहुड कॉलेज में TRIFED और जिला प्रशासन की ओर से जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला आयोजित किया गया। 20 कलाकारों ने उत्पाद प्रदर्शित किए। कारीगरों को राष्ट्रीय बाजार, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और प्रशिक्षण से जोड़कर आय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
महासमुंद में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया महारुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
महासमुंद में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर विकास की कामना की।
लखनपुर में मछली बीज वितरण, ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने पर जोर
लखनपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान एवं आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत मछली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को मछली पालन से जोड़कर आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को मछली बीज वितरित किए गए।
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से सशक्त हुईं छत्तीसगढ़ की महिलाएं, खातों में पहुंची राशि
रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को आर्थिक संबल दिया। 7 अगस्त 2026 को जारी किस्त के साथ अब तक 19,444 करोड़ रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। योजना की राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की पढ़ाई, बचत और छोटे व्यवसाय में निवेश कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
सरगुजा में ग्रामीण विकास योजनाओं पर संभागायुक्त सख्त, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने विकसित भारत-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण समेत ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे आवास जल्द पूरे करने, मानव दिवस सृजन बढ़ाने, जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
वैश्विक मंच पर CM साय ने पेश किया नए छत्तीसगढ़ का विजन, 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ की बदलती आर्थिक तस्वीर और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और नई औद्योगिक नीति के बाद 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
बस्तर में शांति के बाद विकास ने पकड़ी रफ्तार, पर्यटन और उद्योग से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ सफलता के बाद बस्तर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। ‘नियद नेल्लानार’ योजना से दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, संचार और आजीविका की सुविधाएं पहुंच रही हैं। सरकार पर्यटन, नई औद्योगिक नीति और आधुनिक क्षेत्रों में निवेश के जरिए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।