रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1897 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Chhattisgarh News: आयुर्वेदिक दवा खरीदी पर विवाद, दो सरकारी कंपनियों पर उठे सवाल
Chhattisgarh News: सरकारी अस्पतालों के लिए आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी के टेंडर में दो सरकारी कंपनियों के दस्तावेजों पर सवाल उठे हैं। अधिवक्ता नीलम सिंह यादव ने CGMSC के प्रबंध संचालक को कानूनी नोटिस भेजकर अनियमितताओं की जांच, धरोहर राशि जब्त करने और कंपनियों को सरकारी खरीदी से बाहर रखने की मांग की है।
ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना
ED raids: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में ईडी की टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल कार्रवाई के कारण और जांच के दायरे में शामिल लोगों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार
Robbery Case: हीरापुर स्थित बंद अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात से पहले एक सप्ताह तक रेकी की थी। पुलिस ने टाटा एस और स्कूटी समेत करीब 17 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Chhattisgarh Rajyotsav: नवा रायपुर में सजेगा संस्कृति, संगीत और रोमांच का अनूठा महाकुंभ
Chhattisgarh Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर में होगा। सारंग हेलीकॉप्टर शो, बॉलीवुड गायकों की प्रस्तुतियां, लोकनृत्य और सरकारी प्रदर्शनियां मुख्य आकर्षण रहेंगे।
Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल
Cyber Crime: छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई स्कूलों के शिक्षकों को खुद को साइबर क्राइम इंस्पेक्टर बताने वाले लोगों के संदिग्ध फोन आने का मामला सामने आया है। शालेय शिक्षक संघ ने VSK ऐप और अन्य डिजिटल पोर्टल पर दर्ज डेटा की सुरक्षा की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Contractors Protest: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, 5,000 करोड़ के बकाये भुगतान के लिए आज राजधानी में अनोखा प्रदर्शन
Contractors Protest: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के ठेकेदारों ने करीब 5,000 करोड़ रुपये के कथित बकाया भुगतान को लेकर रायपुर में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने जल्द भुगतान और विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग की।
Chhattisgarh Transfer List: छत्तीसगढ़ PWD में प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं का तबादला
Chhattisgarh Transfer List: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने 26 अक्टूबर 2026 को 91 उप अभियंताओं के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर प्रदेश के अलग-अलग संभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
STP Project: शहरों के गंदे पानी को साफ करने की तैयारी, 173 नगरीय निकायों में बनेंगे STP प्लांट
STP Project: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों में 945.68 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाए जाएंगे। इनसे रोज 308.80 एमएलडी गंदे पानी का शोधन किया जाएगा। योजना का उद्देश्य नदियों और तालाबों को प्रदूषण से बचाना और शोधित पानी का दोबारा उपयोग बढ़ाना है।
Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल
Crime News: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों के घायल होने की खबर सामने आई है। पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के कुशालपुर में हुई, जहां रूपांशों यादव पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी है। वहीं, दूसरी घटना सड्डू सेक्टर-8 में हुई, जहां बाइक सवार युवकों का रास्ता रोककर हमला करने का आरोप है। इस घटना में एस. रवि और संदीप मौर्य घायल हुए। सड्डू मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कुशालपुर की घटना में हमले के कारण और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
Illegal Plotting in Kendul: पटवारी कार्यालय के ठीक सामने सरकारी नहर पाटकर काट दिए प्लॉट, सिंचाई पर मंडराया संकट
Illegal Plotting in Kendul: रायपुर के पास ग्राम केंदुल में शासकीय नहर की जमीन को मुरुम और मलबे से पाटकर रास्ता बनाने तथा कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग किए जाने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने इससे सिंचाई और जल निकासी प्रभावित होने की आशंका जताई है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने संबंधित खसरों को ब्लॉक करने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Chhattisgarh E-Challan: 15 लाख से ज्यादा पेंडिंग ई-चालान, अब बीमा और सर्विसिंग कराना हो सकता है मुश्किल
Chhattisgarh E-Challan: छत्तीसगढ़ में 15 लाख से अधिक ई-चालान लंबित होने के बीच यातायात पुलिस और परिवहन विभाग बकाया जुर्माने की वसूली तेज करने की तैयारी में हैं। रायपुर में भी लाखों चालान पेंडिंग हैं। प्रस्तावित कार्रवाई के तहत ऐसे वाहनों की सर्विसिंग, पीयूसी और बीमा नवीनीकरण जैसी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। वाहन मालिक राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित चालान के निपटारे का विकल्प तलाश सकते हैं।
Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल
Road Accident: तेलीबांधा VIP चौक पर कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।