Chhattisgarh Transfer List: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 91 उप अभियंताओं के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर प्रदेश के अलग-अलग संभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश 26 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है और इसमें आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
















