रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1918 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
सफलता : नाव संचालन से आत्मनिर्भरता तक, महिलाओं ने रचा नया इतिहास
सूरजपुर जिले के पहाड़गांव स्थित पिलखा डैम पर मुस्कान महिला स्व-सहायता समूह की 10 महिलाओं ने बोटिंग गतिविधि शुरू कर आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण लेकर नाव संचालन और पर्यटकों की सुविधाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस पहल से अब तक लगभग 74 हजार रुपये की आय अर्जित हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और आत्मविश्वास बढ़ा है।
विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन चौपाल में की बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम गारपा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में नक्सल प्रभाव के बाद अब तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर जोर देते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई।
नई उड़ान : PACS समितियों से ड्रोन सेवा की शुरुआत
धमतरी जिले ने कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) में ड्रोन स्प्रेयर सेवा की शुरुआत की है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस पहल के साथ धमतरी देश का पहला जिला बन गया है, जहां सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।लोहरसी में आयोजित कार्यक्रम में ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया, जिसमें उर्वरक व कीटनाशकों के सटीक छिड़काव,
पेयजल व्यवस्था : अधिकारियों ने सुधार कार्य तेज करने के दिए निर्देश
बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघोला के आश्रित गांव सुकड़ीगुहान में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। गांव में सोलर जलापूर्ति प्रणाली, आयरन रिमूवल प्लांट से जुड़ी टंकी और दो बोरवेल में स्थापित मोटर पंपों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति की जा रही है।
समीक्षा बैठक : बस्तर के विकास और सुशासन पर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों तक सभी शासकीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचे और नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
मौसम का यू-टर्न : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक बड़ा बदलाव लिया है। ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण राज्य में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने अगले 5 दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वॉलीबॉल शिविर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों को दिए खेल किट
इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
अवैध उत्खनन : महानदी में रेत उत्खनन करते 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त
धमतरी जिले के ग्राम नारी स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर 5 चैन माउंटेन मशीनें अवैध खनन में संलग्न पाई, जिन्हें जब्त कर सील कर दिया गया। मशीन संचालकों द्वारा कोई वैध
प्रेरक संवाद : बालिका गृह की बेटियों को मिला आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों का संदेश
Ramen Deka ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में SOS बालिका गृह, माना की बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने पुस्तकों को स्थायी ज्ञान का स्रोत बताते हुए नियमित अध्ययन की सलाह दी।
तैराकी में छलांग : पेण्ड्रा के तरणताल में गूंज रहा आत्मविश्वास, राष्ट्रीय प्रशिक्षकों से मिल रहा आधुनिक प्रशिक्षण
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा तरणताल में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर बैगा समुदाय के बच्चों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को तैराकी का आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
समीक्षा बैठक : 2027 तक सभी LWE सड़क परियोजनाएं पूर्ण करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वीकृत कार्यों की निविदा 30 जून तक और कार्यादेश 31 जुलाई तक जारी करने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा ऋतु के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो सकें।
निरीक्षण : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खेल सुविधाओं के विकास पर दिया जोर
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब का निरीक्षण कर टेनिस कोर्ट और खेल सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है।