रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1925 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
बड़ी कार्रवाई : 12वीं का हिंदी पेपर लीक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, PTI शिक्षक समेत 3 गिरफ्तार
12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले हिंदी विषय का हस्तलिखित प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर वायरल होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया। रायपुर पुलिस ने जांच कर एक पीटीआई शिक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोल लेवी घोटाला : ACB-EOW ने कोर्ट में पेश की एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट, मुख्य आरोपी के ड्राइवर पर कसा शिकंजा
छत्तीसगढ़ के ₹570 करोड़ से अधिक के कोयला लेवी घोटाले में Anti Corruption Bureau Chhattisgarh और Economic Offences Wing Chhattisgarh ने मुख्य आरोपी Suryakant Tiwari के ड्राइवर नारायण साहू के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है।
हत्या या हादसा : रायपुर में रहस्यमयी मौत! खारुन नदी से मिला अज्ञात युवक का शव
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित खारुन नदी से 35 से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने पीली टी-शर्ट और नीला लोवर पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
पूर्ण प्रतिबंध : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य संकट के बीच थाई मांगुर-बिग हेड मछली पर बैन लागू
स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक मानी जाने वाली थाई मांगुर और बिग हेड मछली के पालन, बिक्री और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जारी आदेश के बाद इन विदेशी प्रजातियों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन मछलियों के सेवन से कैंसर और गंभीर त्वचा रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि ये दूषित पदार्थों को खाकर शरीर में विषैले तत्व जमा कर लेती हैं। प्रतिबंध के पालन के लिए विशेष उड़नदस्ता दल गठित किया गया है जो बाजारों, तालाबों और वाहनों की जांच करेगा।
थमे मेडिकल स्टोर्स के पहिए : ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में केमिस्टों का हल्लाबोल, छत्तीसगढ़ में 18,000 दुकानें बंद
देशभर के दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मेडिकल स्टोर्स बंद रहे। व्यापारियों का आरोप है कि भारी डिस्काउंट और अनियमित ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल स्टोर्स के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। रायपुर में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद रहीं। वहीं प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों और निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर्स को सक्रिय रखा है।
2 करोड़ के सोने की चोरी : 16 साल के वफादार कर्मचारी ने ही शोरूम से साफ किए डेढ़ किलो जेवर, CCTV फुटेज आया सामने
राजधानी के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में 16 साल से काम कर रहे कर्मचारी सूरज साहू पर करीब 2 करोड़ रुपये के सोने के जेवर चोरी करने का आरोप लगा है। आरोपी की जिम्मेदारी रोजाना गहनों को तिजोरी में रखने की थी, लेकिन उसने 9 अप्रैल 2026 को कथित तौर पर करीब 1495 ग्राम सोना अपने पास छिपाकर शोरूम से बाहर निकाल लिया। 13 अप्रैल को स्टॉक ऑडिट में गहनों की कमी सामने आई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज में सूरज साहू जेवर ले जाते दिखाई दिया।
महंगाई : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव बढ़ गया है, जिससे आम जनता, किसान और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट कॉस्ट बढ़ रही है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की चीजों जैसे सब्जी, दाल, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
रंजिश : युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
रायपुर के आमासिवनी इलाके में पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विधानसभा थाना क्षेत्र में सुकृत खांडे नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिन में हुए विवाद के बाद रात में दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जहां आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
ऑन द स्पॉट एक्शन : तिल्दा-नेवरा में बिफरे मंत्री और सांसद, किसान को परेशान करने पर पटवारी 1 घंटे में सस्पेंड
तिल्दा-नेवरा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक किसान की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के निर्देश दिए। किसान को अपनी जमीन के रिकॉर्ड सुधारने के लिए लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रायपुर में राहत : 3 दिन बाद फिर गूंजी कचरा गाड़ी की घंटी, विवाद के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी, नेता प्रतिपक्ष ने खुद चलाई गाड़ी
छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में पिछले तीन दिनों से ठप पड़ी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था आखिरकार बहाल हो गई। रामकी ग्रुप के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी की, हालांकि सुबह काम शुरू होने से पहले कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें तय राशि से कम वेतन दिया जा रहा है, जबकि कंपनी ने नगर निगम पर ₹78 करोड़ का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है।
कोर्ट का सख्त रुख : राशि जमा नहीं करने पर 11 पूर्व सरपंचों को जेल
अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि गबन मामले में एसडीएम न्यायालय ने 11 पंचायतों के पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। प्रशासन द्वारा पहले नोटिस और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गई थी, लेकिन राशि जमा नहीं करने पर यह सख्त कदम उठाया गया। संबंधित थाना प्रभारियों और केंद्रीय जेल रायपुर को भी आदेश की तामिली के निर्देश भेजे गए हैं।
भीषण गर्मी का असर : सूंड से खुद पर पानी डालता दिखा हाथी, लोगों ने कहा- गर्मी से बेहाल है जंगल
भीषण गर्मी और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के कारण छत्तीसगढ़ के रायगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक जंगली हाथी पानी की तलाश में गांव के पास पहुंच गया। हाथी का सूंड से खुद पर पानी डालकर नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उन्हें परेशान न करने की अपील की है।