Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर महंगाई : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर का…
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी।
रायपुर

महंगाई : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव बढ़ गया है, जिससे आम जनता, किसान और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट कॉस्ट बढ़ रही है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की चीजों जैसे सब्जी, दाल, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 May 2026, 05:37 PM · अपडेट: 22 May 2026, 12:32 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने एक बार फिर आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालिया बढ़ोतरी के बाद ईंधन के दामों में स्थिरता न दिखने से महंगाई का दबाव और तेज हो गया है। लगातार बढ़ते दामों के इस सिलसिले ने घरेलू बजट से लेकर परिवहन लागत तक हर स्तर पर असर डालना शुरू कर दिया है।स मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रभारी सकून डहरिया ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियां आम जनता को राहत देने के बजाय महंगाई को और बढ़ावा दे रही हैं, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

परिवहन लागत बढ़ने से हर जरूरत की वस्तु महंगी होने की आशंका

सकून डहरिया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को केवल वाहन ईंधन तक सीमित नहीं माना जा सकता, बल्कि इसका असर पूरी आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ता है। डीजल महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ जाता है, जिससे सब्जियां, दालें, खाद्य तेल और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं महंगी हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई कीमतों में बढ़ोतरी ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में महंगाई और अधिक बढ़ सकती है। इसका सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा।

किसानों और रसोई पर सीधा असर

न्होंने आगे कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतें किसानों के लिए भी गंभीर चुनौती बन रही हैं। खेतों की जुताई, सिंचाई और फसलों को मंडियों तक पहुंचाने की लागत लगातार बढ़ रही है। इससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और बाजार में अनाज, फल-सब्जियों के दाम और ऊपर जा सकते हैं।

सकून डहरिया ने यह भी चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में घरेलू रसोई का खर्च करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, जिससे मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा।

सरकार पर टैक्स नीति को लेकर सवाल

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता को राहत देने के बजाय टैक्स वसूली पर अधिक ध्यान दे रही है। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में राहत न देना आम जनता के साथ अन्याय है।सकून डहरिया ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए भारी करों में तत्काल कटौती की जाए और बढ़ी हुई कीमतों को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।उन्होंने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण अब समय की सबसे बड़ी जरूरत है, अन्यथा इसका असर देश की आर्थिक स्थिति और आम नागरिकों के जीवन पर गंभीर रूप से पड़ेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें