रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1933 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
सफल ऑपरेशन : जीवनरक्षक सर्जरी से 25 वर्षीय युवक की जान बची
रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने 25 वर्षीय युवक की जान एक जटिल सर्जरी के माध्यम से बचाई। मरीज लंबे समय से खांसी के साथ खून आने (हीमोप्टाइसिस) की गंभीर समस्या से पीड़ित था, जो धीरे-धीरे बढ़कर जीवन के लिए खतरा बन गई थी। जांच में दाएं फेफड़े के निचले हिस्से में एस्परजिलोमा नामक फंगल संक्रमण पाया गया।
डबल मर्डर केस : प्रेमिका की हत्या, बेटी को रेलवे ट्रैक पर छोड़ा, रायपुर हत्याकांड में हाई कोर्ट सख्त
राजधानी रायपुर में प्रेमिका और उसकी मासूम बेटी की दोहरी हत्या मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आरोपी विक्की उर्फ सुखीराम यादव की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ परिस्थितिजन्य, वैज्ञानिक और मेडिकल साक्ष्य बेहद मजबूत हैं। आरोपी ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या की थी और उसकी बेटी को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया था, जहां ट्रेन से उसकी मौत हो गई। डीएनए, एफएसएल रिपोर्ट और आरोपी की निशानदेही पर मिले सबूतों को अदालत ने निर्णायक माना।
अटल लैब : टॉपर्स से मिले प्रमुख सचिव सोनमणी वोरा, मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश
दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण प्रमुख सचिव सोनमणी वोरा ने किया। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल लैब, स्पोर्ट्स रूम और स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान अभिजीत सिंह भी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण का संदेश देते हुए मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।
बम केस : महापौर का साला पुलिस की गिरफ्त में, रावाभाठा में रची जा रही थी बड़ी साजिश?
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन के रिश्तेदार के रूप में सामने आने से मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में है। 7 मई को रावाभाठा इलाके से BDDS ने विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, केमिकल, बैटरी और तार बरामद किए थे।
हॉस्टल में चोरी : 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
नया रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के हॉस्टल से 15 से अधिक लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र कमरों से बाहर थे, इसी दौरान चोरों ने सुनसान हॉस्टल को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक आरोपी खुद को कर्मचारी या कामगार बताकर संस्थान परिसर में दाखिल हुए और सुरक्षा कर्मियों को झांसा देकर हॉस्टल तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने छात्रों के कमरों से महंगे लैपटॉप चोरी कर लिए। घटना के बाद छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
बड़ी पहल : AI स्किलिंग से युवाओं को मिलेगा वैश्विक रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर
जिला प्रशासन धमतरी ने युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में दक्ष बनाने के लिए “AI Upskilling Course 2026” की शुरुआत की है। इसके तहत प्रवेश परीक्षा का आयोजन पी.जी. कॉलेज धमतरी में किया गया, जिसमें कुल 166 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस पहल के माध्यम से चयनित युवाओं को बेंगलुरु की प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा AI Video Generation, Website Development, AI Agents, Automation Tools, Prompt Engineering जैसी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आंदोलन की चेतावनी : 8 प्राचार्यों के निलंबन पर प्राचार्य फेडरेशन नाराज
बालोद जिले में परीक्षा परिणाम के आधार पर 8 प्राचार्यों के निलंबन के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन ने रायपुर में आपात बैठक की। फेडरेशन ने कार्रवाई को एकतरफा और नियमों के खिलाफ बताते हुए निलंबन आदेश वापस लेने की मांग की। संगठन ने कहा कि कमजोर परीक्षा परिणाम के लिए केवल प्राचार्यों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। साथ ही चेतावनी दी गई कि आदेश वापस नहीं होने पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
बड़ी वारदात : लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ के जेवरात पार, शातिर चोरों ने फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में शनिवार-रविवार की रात करीब 12:30 बजे नकाबपोश चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर दुकान में घुसकर तिजोरी और शोकेस से लगभग 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चूंकि रविवार को दुकान बंद रहती है, इसलिए घटना का पता सोमवार सुबह चला जब मालिक ने दुकान खोली। अंदर सामान बिखरा हुआ था और कीमती आभूषण गायब थे।
शादी में फायरिंग : शादी में खुलेआम फायरिंग से मचा हड़कंप
Raipur में एक शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में बारात के दौरान हवा में फायरिंग और एक ही बंदूक को कई लोगों द्वारा इस्तेमाल करने का दावा किया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि वीडियो में एक बच्चे के हाथ में भी बंदूक दिखने का दावा है, हालांकि उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी था या अवैध, साथ ही वीडियो की सत्यता और शामिल लोगों की पहचान की भी जांच हो रही है।
वायरल वीडियो पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : उड़ीसा में रहने के कारण सर्वे से बाहर था परिवार, अब पीएम जनमन योजना से मिलेगा आवास
गरियाबंद में वायरल वीडियो पर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विशेष पिछड़ी जनजाति का परिवार पहले उड़ीसा में रहने के कारण आवास सर्वे में शामिल नहीं हो पाया था। अब पीएम जनमन योजना के तहत उनका पुनः सर्वे कर लिया गया है और जल्द आवास स्वीकृत किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि जिले में 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत हो चुके हैं और छूटे हुए सभी पात्र परिवारों को दोबारा सर्वे कर योजना से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आरंग में 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
आरंग के टाउन हॉल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इन्फ्लुएंसर का हाई-वोल्टेज ड्रामा : सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, वीडियो वायरल
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल की पार्किंग में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताई जा रही सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर से जुड़ा विवादित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में गाली-गलौज, मारपीट और वाहन तोड़फोड़ जैसी घटनाएं दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें डंडों के इस्तेमाल और एक वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। मामले को गंभीर मानते हुए तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर रही है। खबरों के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार बताए जा रहे हैं।