राज्य सरकार
कुल 1296 खबरें
Vishnu Deo Sai: एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सम्मान, CM साय ने 82 लाख की प्रोत्साहन राशि घोषित
Vishnu Deo Sai: एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले तोमन कुमार को 51 लाख रुपए और पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक हासिल करने वाले अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
FTA Helpdesk: छत्तीसगढ़ के निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, FTA के जरिए दोगुना निर्यात करने का लक्ष्य
FTA Helpdesk: छत्तीसगढ़ में निर्यात दोगुना करने के लक्ष्य के साथ सरकार ने FTA एक्सेलेटर, हेल्पडेस्क और संभाग स्तरीय कार्यशालाओं सहित चार प्रमुख पहल की घोषणा की है।
PM JANMAN Yojana: 923 कमार परिवारों की जिंदगी में आया बदलाव, गांवों तक पहुंचीं बुनियादी सुविधाएं
PM JANMAN Yojana: महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM-JANMAN) से विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। जिले के 923 परिवारों के लिए सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
Chhattisgarh Festival: मातर तिहार में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, मंत्री गजेन्द्र यादव ने बांधी सोहाई
Chhattisgarh Festival: मातर तिहार के अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक दोहा गाकर गौमाता को सोहाई बांधी।
Chhattisgarh News: जनजातीय संस्कृति का भव्य उत्सव, करमा महोत्सव में 12 नृत्य दलों ने बांधा समां
Chhattisgarh News: लखनपुर में जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत ब्लॉक स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 12 नृत्य दलों ने पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी कलाकारों के साथ करमा नृत्य में शामिल हुए।
Road Connectivity: बरसात में आवागमन की परेशानी होगी खत्म, MCB में 5.22 करोड़ के पुल का भूमिपूजन
Road Connectivity: एमसीबी जिले के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले कोड़िया नाला पर 5.22 करोड़ रुपए की लागत से 120 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। बुधवार को कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
Paddy Procurement: धान खरीदी से पहले जशपुर के किसानों में उत्साह, 53 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
Paddy Procurement: जशपुर जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। पहले ही दिन 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से टोकन बुक किया। इस वर्ष जिले के 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों की सुविधा के लिए 49 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारी की गई है, जिनमें तीन नए केंद्र भी शामिल हैं।
CG Cleanliness Award: छत्तीसगढ़ के 3 और मध्यप्रदेश के 9 शहरों को मिला स्वच्छता पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
CG Cleanliness Award: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान मिला। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा समेत MP के 9 शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। वहीं, लिगेसी वेस्ट का निपटारा पूरा नहीं होने के कारण भोपाल इस बार पुरस्कार की दौड़ से बाहर रहा।
CG Paddy Procurement: 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, 3100 रुपए क्विंटल मिलेगा भाव, 360 नए केंद्र भी खुलेंगे
CG Paddy Procurement: 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी अभियान शुरू होगा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 27.50 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा। प्रदेश में 360 नए केंद्रों सहित कुल 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।
River Water Irrigation: जशपुर में बिना बिजली-डीजल होगी खेतों की सिंचाई, नदी के बहाव से 135 किसान परिवारों को लाभ
River Water Irrigation: जशपुर जिले के पोंगरो गांव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नदी के जल प्रवाह से संचालित हाइड्रो पावर पम्पिंग सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। करीब 2.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस योजना से 135 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा और 80 एकड़ कृषि भूमि को बिना बिजली, डीजल या सौर ऊर्जा के सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
Chhattisgarh News: गोवर्धन पूजा पर CM विष्णुदेव साय ने की गौमाता की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में पत्नी कौशल्या साय के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की कामना की।
Chhattisgarh Education News: जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में बस्तर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 94 अंक हासिल कर किया टॉप
Chhattisgarh Education News: जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत आयोजित ज्ञान प्रतियोगिता में स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूली वर्ग में प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर की उत्पला ने 94 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में रिंकी नेताम 297 अंकों के साथ अव्वल रहीं।