वायरल
28 खबरें
इंस्टाग्राम रील्स के चक्कर में फंसीं इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह, RAF जवानों की वर्दी पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल
इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह की RAF जवानों को लेकर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गई। आलोचना के बाद उन्होंने वीडियो हटाकर सफाई दी।
आधुनिक दौर की श्रवण कुमार : 90 साल की सास को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से दिल्ली पैदल चल रही हैं काजल
दिल्ली की काजल चौधरी ने भक्ति और सेवा की अनोखी मिसाल पेश की है। वह अपनी 90 वर्षीय सास चंद्रिदेवी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रही हैं। कांवड़ के एक पलड़े में सास और दूसरे में 71 किलो गंगाजल रखा गया है। काजल का कहना है कि उनकी यात्रा का उद्देश्य बुजुर्गों की सेवा और सम्मान का संदेश देना है।
स्वाभिमान की मिसाल : पीठ पर 30 किलो का बोझ... 79 वर्षीय दादाजी ने सिखाया आत्मसम्मान से जीने का सलीका
बिहार के गया जिले के 79 वर्षीय बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उम्र के इस पड़ाव में भी वे रोज अपनी पीठ पर 30 किलो बैंगन की बोरी लेकर बाजार में बेचने जाते हैं और मेहनत की कमाई से जीवन यापन कर रहे हैं। उनका स्वाभिमान और संघर्ष लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।
आंसुओं का सैलाब : इंटरनेट पर रो पड़ा हर वो शख्स, जिसने कभी काटी है हॉस्टल की जिंदगी
हॉस्टल में रहने वाले कुछ छोटे बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे अपनी मां से फोन पर बात करते हुए भावुक होकर रोते नजर आ रहे हैं। मासूम बच्चों की भावनाओं ने लोगों को अपने हॉस्टल के शुरुआती दिनों की याद दिला दी है।
सोशल मीडिया पर खौफ : हनीमून पर पत्नी के साथ पहुंचा Z+ सिक्योरिटी वाला पति! वायरल वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
हनीमून पर पत्नी के साथ फोटोशूट करा रहे एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कैमरा घूमते ही पीछे हथियारों से लैस बॉडीगार्ड्स नजर आते हैं। यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया है और यूजर्स इसे हालिया चर्चित मामलों पर बने हास्यपूर्ण कंटेंट के रूप में देख रहे हैं।
स्टेज पर गदर : कुर्ता-पायजामा और पगड़ी पहनकर किया ऐसा भांगड़ा, सोशल मीडिया पर आया जलजला
सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का भांगड़ा डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पारंपरिक पंजाबी लिबास में सजे इस नन्हे सरदार ने पेग बलिए गाने पर शानदार एनर्जी, बेहतरीन एक्सप्रेशन्स और जबरदस्त कॉन्फिडेंस के साथ ऐसा डांस किया कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो को इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है।
सब कंट्रोल में है... मेयर साहिबा का दावा अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि गड्ढे में जा गिरा शख्स
मुंबई में मॉनसून की पहली बारिश ने बीएमसी के दावों की पोल खोल दी। दादर के गांधी मार्केट में निरीक्षण के दौरान मेयर ऋतु तावड़े कैमरे के सामने हालात नियंत्रण में होने की बात कह रही थीं, तभी उनके पीछे एक राहगीर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हैरान करने वाला वीडियो : क्या आपके बच्चे का पसंदीदा मैंगो ड्रिंक वाकई सुरक्षित है?
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मैंगो फ्लेवर वाले सीलबंद ड्रिंक पैक के अंदर काले रंग का गंदा पदार्थ दिखाई देने का दावा किया गया है। हालांकि वीडियो की सत्यता और कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने पैकेज्ड ड्रिंक्स की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
वर्दी से वात्सल्य तक : मिलिए तमिलनाडु की इस जांबाज रिटायर्ड पुलिस अफसर से, जो पिछले 10 साल से बन चुकी हैं सैकड़ों बंदरों की अम्मा
तमिलनाडु की 76 वर्षीय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी Malathi पिछले 10 वर्षों से हर शनिवार मदुरै के तिरुप्परंकुंड्रम क्षेत्र में 350-400 बंदरों को भोजन करा रही हैं। 33 साल तक पुलिस सेवा देने के बाद उन्होंने बेजुबान जानवरों की सेवा को अपना मिशन बना लिया। बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद वे केले, चावल और फल लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचती हैं।
Re-NEET : कुछ मिनट की देरी ने छीन लिया रागिनी का सपना, परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोए पिता
मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित Re-NEET परीक्षा के दौरान एक छात्रा कुछ मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र पहुंची, जिसके कारण उसे प्रवेश नहीं मिला। रास्ते में बाइक पंक्चर होने और बारिश की वजह से वह समय पर नहीं पहुंच सकी। परीक्षा छूटने से आहत पिता केंद्र के बाहर रो पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
नन्हे उस्ताद का धमाल : ढोल की थाप पर बच्चे ने किया ऐसा धांसू डांस, सोशल मीडिया पर आ गया व्यूज का सैलाब!
सोशल मीडिया पर एक नन्हे बच्चे का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ढोल की थाप सुनते ही बच्चा पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करना शुरू कर देता है। उसके मजेदार डांस मूव्स, मासूम मुस्कान और शानदार एक्सप्रेशंस ने इंटरनेट यूज़र्स का दिल जीत लिया है।
धरती का रौद्र रूप : जब 37 किमी/घंटे की रफ्तार से बही आग की नदी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह हैरान कर देने वाला वीडियो अमेरिका के हवाई द्वीप स्थित Kīlauea Volcano के वर्ष 2018 के ऐतिहासिक विस्फोट का है। वीडियो में फिशर-8 (Fissure 8) से निकलता लाल-नारंगी लावा नदी की तरह तेज़ी से बहता दिखाई देता है, जो अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को निगलता जा रहा है।