Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम खेल आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन…
AI फोटो
AI फोटो
खेल Featured

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, 8 में से सिर्फ 2 जीत के साथ प्लेऑफ की राह मुश्किल

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 सीजन अब तक बेहद खराब रहा है। टीम ने 8 मैचों में केवल 2 जीत दर्ज की हैं और अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और डेथ ओवर्स—तीनों विभागों में टीम कमजोर नजर आ रही है। ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे प्रमुख खिलाड़ी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लगातार खराब फॉर्म, महंगी गेंदबाजी और मध्यक्रम की अस्थिरता के कारण टीम दबाव में है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Apr 2026, 01:14 PM
नई दिल्ली
आईपीएल 2026 की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस का 2026 सीजन अब तक बेहद ख़राब प्रदर्शन रहा है। टीम ने  8 मैचों में केवल 2 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर संघर्ष कर रही है। जिस टीम से हर साल आईपीएल ट्राफी की उम्मीद की जाती है, वही इस बार लगातार हार और ख़राब प्रदर्शन से जूझ रही है।
टीम के पास बड़े नाम और अनुभवी खिलाड़ी होने के बावजूद प्रदर्शन में की कमी साफ दिखाई दे रही है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और डेथ ओवर्स तीनों ही विभागों में टीम कमजोर नजर आ रही है, जिसका सीधा असर नतीजों पर पड़ा है।

नामी बल्लेबाज 

ट्रेंट बोल्ट इस सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहींकर पाए हैं। कई मैचों में बाहर रहने के बाद वापसी करने पर भी वे प्रभाव नहीं छोड़ सके और लगभग 12 की इकोनॉमी से रन दिए हैं, जिससे पावरप्ले में टीम को नुकसान हुआ है।
शार्दुल ठाकुर , जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड करके टीम में शामिल किया गया था, उनका प्रदर्शन भी ख़राब  रहा है। 7 मैचों में उनकी इकोनॉमी 13.57 रही है और कई बार उन्हें गेंदबाजी तक नहीं दी गई।
दीपक चाहर , जिन्हें 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, वे भी अब तक असर नहीं छोड़ पाए हैं । 3 मैचों में सिर्फ 1 विकेट और 13.38 की महंगी इकोनॉमी ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी भी मुंबई के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। लगातार विकेट गिरने और रन गति में लगातर गिरावट ने टीम को दबाव में ला दिया है। वहीं ऑलराउंडर यूनिट भी अच्छा  प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जिससे टीम पॉइंट टेबल  में ऊपर उठ नहीं पा रही है ।

विशेषज्ञ 

विश्लेषकों का मानना है कि टीम की मुख्य समस्या गेंदबाजी में निरंतरता की कमी, महंगे खिलाड़ियों का खराब फॉर्म, डेथ ओवर्स में रन देना और सही रणनीति का अभाव है। अगर जल्द  रणनीति में  सुधार नहीं हुआ तो मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुचना लगभग नामुमकिन हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें